**धार्मिक नगरी चांदामेटा चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस श्री सिंह वाहिनी दुर्गा मंदिर प्रांगण से पिछले साठ वर्षों से चैत्र नवरात्र में हिंदू नववर्ष से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर रामनवमी पर समापन होने वाली श्री राम नाम कीर्तन प्रभात फेरी जो प्रातः नगर की देवी सिंह वाहिनी मंदिर से निकलकर नगर राम नाम कीर्तन करते हुए वापस मंदिर पहुंचती है नवरात्र के प्रथम दिवस प्रातः पांच बजे से मंदिर प्रांगण से निकल कर बस स्टैंड होते हुए श्री शिव मंदिर बाजार से भ्रमण करते हुए वापस सिंहवाहिनी मंदिर पहुंची जिसका जगह जगह लोगो द्वारा पूजन अर्चन कर स्वागत किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में रामभक्त महिला पुरुष एवं बच्चे पहुंचे नवरात्र के द्वितीय दिवस प्रभात फेरी मंदिर प्रांगण से निकल कर मंगली बाजार से चीफ हाउस होते हुए भंडारीय से पवन पावन धाम से वापस मंदिर प्रांगण पहुंचेगी श्री राम जन्मोत्सव समिति सिंह वाहिनी चौक द्वारा समस्त धर्म प्रेमी नागरिकों से प्रातः पांच बजे मंदिर प्रांगण में उपस्थि होने की अपील की गई है















