सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा । वैश्य महासम्मेलन के सदस्यों द्वारा मेन रोड स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष एकत्रित होकर वैश्य दिवस समारोह आयोजित किया गया ।आयोजन के प्रभारी नगर अध्यक्ष बृजेश कालपीवार ने बताया कि हर वर्ष की चैत्र प्रतिपदा को पूरे प्रदेश में वैश्य दिवस मनाया जाता है । इसी उपलक्ष्य में वैश्य महासम्मेलन के सदस्यों ने पूज्य महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर पुष्पाहार अर्पित कर चरण वंदन किये और परस्पर तिलक लगाकर वैश्य दिवस, नवरात्रि और विक्रम संवत 2083 के आगमन की बधाइयाँ दीं तथा देश के सर्व समाज के कल्याण के लिये प्रार्थना की ।
इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश संगठन महामंत्री विजय झांझरी, प्रदेश उपाध्यक्ष जे पी नेमा, संभागीय अध्यक्ष नीरज भारद्वाज, ज़िलाध्यक्ष अनिल सिंघई, संभागीय अध्यक्ष युवा शैलेंद्र जैन, जिला प्रभारी युवा विकास वात्सल्य, राजेंद्र बाकलीवाल, अनिल गुप्ता, डॉक्टर यू सी जैन , नीरज असाटी, राजेश जैन पांडे, मनोज बाकलीवाल, अजय जैन, अजय सिंह चौरसिया, संदीप साहू, चैन कुमार जैन, चेतन जैन चानी, अनिल जैन शिक्षक, कुंज राठी, श्री राम सोनी, चिंतन जैन, प्रवीण जैन महावीर, निलेश जैन, पंकज भारद्वाज, सुनील जैन, बृजेश कालपीवार ,मनमोहन चांडक, जितेंद्र साहू, मुकेश पटोरिया, जितेंद्र वैद्य, संदीप कुमार जैन, शुभ जैन, अजय जैन, डॉ पी के साहू, अविनाश जैन, डॉ गौरव भारद्वाज एडवोकेट, मुकेश जैन, दयानंद चौरसिया, नितेश जैन बाहुबली आदि सदस्य उपस्थित रहे।















