सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।दिनांक-01.03.2026 को प्रार्थी कमलेश सूर्यवंशी पिता नेमीचंद सूर्यवंशी उम्र 37 साल निवासी साईधाम कालोनी सोनपुर रोड छिंदवाड़ा का चौकी धरमटेकरी उपस्थित होकर रिपोर्ट लेख कराया कि, वह दिनांक 27/02/2026 को रात करीब 09.35 बजे अमरवाड़ा , हर्रई से मोबाईल विक्रय की वसूली रकम करीब 253400/- लेकर एक्टीवा गाडी क्रमांक MP 28 SC-3824 से छिंदवाड़ा वापस हो रहा था , वसूली की रकम एक्टीवा की डिक्की में रखी हुई थी ,जो दिल्ली दरबार ढाबा झिरी जमुनिया के पास मैन रोड पहुँचा की उसी समय एक कार ने आकर टक्कर मारा जिससे वह बैलेंस बिगडने कारण स्कूटी सहित रोड के बाजू में गिर गया , तभी दो मोटरसाईकिल में चार व्यक्ति आये तथा उनमे से एक व्यक्ति ने एक्टीवा गाडी क्रमांक MP 28 SC-3824 जिसकी डिक्की में 253400/- रूपये रखे हुए थे को लेकर छिंदवाड़ा- बनगांव तरफ भागा तथा एक लडका कार के पीछे मोटरसाईकिल से पीछा करते हुए भाग गया ,तथा दूसरी मोटरसाईकिल में दो लडके भी छिंदवाड़ा- बनगांव तरफ चले गये , जिनकी तलाश पतासाजी किए जाने उपरान्त प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कुण्डीपुरा में धारा -309(4) BNS का अपराध अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पाण्डेय एवं अति.पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अजय राणा के मार्ग दर्शन में आरोपियों की पतासाजी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई, टीम द्वारा तत्परता पूर्वक विवेचना कर आरोपियों की पतासाजी के संबंध में घटना स्थल के आस पास एवं छिंदवाड़ा- नरसिंहपुर रोड के बीच लगे सभी सी. सी. टी. व्ही. कैमरे चेक कर तकनीकी साक्ष्य एवं विश्वनीय मुखबीर तंत्र को सक्रिय कर घटना स्थल के आस-पास एवं अन्य लोगो से पूछताछ किया जाकर तकनीकी साक्ष्य के आधार पर संदेही / आरोपी (1) रघु उर्फ यशंवत (2) विजय अहरवार (3)रामकुमार उर्फ मोनू वर्मा (4) संदीप भलावी (5) प्रद्दुम्न उर्फ विस्तु वर्मा का पता अमरवाड़ा क्षेत्र में चलने पर गठित टीम के द्वारा अमरवाड़ा से आरोपीगणों को पकडा गया , जिनसे पृथक-पृथक पूछताछ किए जाने पर पांचों आरोपियों के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किए , जो उपरोक्त आरोपीगणों से नगदी रकम- 201000/- (दो लाख एक हजार) रूपये , एक एक्टीवा क्रमांक MP 28 SC-3824 एवं घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाईकिल व एक सिफ्ट कार तथा 05 मोबाईल फोन की जप्ती की जाकर आरोपियों को प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है ।
गिरफ्तार आरोपी- (1) रघु उर्फ यशवंत पिता सुम्मु वर्मा उम्र 34 साल निवासी ग्राम सकरवाडा थाना अमरवाड़ा जिला छिंदवाड़ा(2) रामकुमार उर्फ मोनू पता रामावतार वर्मा उम्र 29 साल निवासी ग्राम सकरवाडा थाना अमरवाड़ा जिला छिंदवाड़ा(3) प्रद्दुम्न उर्फ विस्तु पिता सुम्मू वर्मा उम्र 23 साल निवासी ग्राम सकरवाडा थाना अमरवाड़ा जिला छिंदवाड़ा(4) विजय पिता रामस्वरूप अहरवार उम्र 32 साल निवासी ग्राम रानीकामथ थाना अमरवाड़ा जिला छिंदवाड़ा(5) संदीप भलावी पिता श्रीराम भलावी उम्र 28 साल निवासी ग्राम सकरवाडा थाना अमरवाड़ा जिला छिंदवाड़ा
आपराधिक रिकार्ड प्रद्दुम्न उर्फ विस्तु पिता सुम्मू वर्मा उम्र 23 साल निवासी ग्राम सकरवाडा थाना अमरवाड़ा जिला छिंदवाड़ा 1. थाना अमरवाड़ा जिला छिंदवाड़ा का अप. क्र.-824/2023 धारा 294,323,324,506,34 IPC
विजय पिता रामस्वरूप अहरवार उम्र 32 साल निवासी ग्राम रानीकामथ थाना अमरवाड़ा जिला छिंदवाड़ा 1. थाना अमरवाड़ा जिला छिंदवाड़ा का अप. क्र.-287/2024 धारा 376 (1), 450,506 IPC
रघु उर्फ यशवंत पिता सुम्मु वर्मा उम्र 34 साल निवासी ग्राम सकरवाडा थाना अमरवाड़ा जिला छिंदवाड़ा 1. थाना अमरवाड़ा जिला छिंदवाड़ा का अप. क्र.-343/2023 धारा 13 जुआ एक्ट ।2. थाना अमरवाड़ा जिला छिंदवाड़ा का अप. क्र.-824/2023 धारा 294,323,324,506,34 IPC
आरोपियों से जप्त सामग्री – (1) लूट की गई रकम के – 201000/- (दो लाख एक हजार) रूपये(2) लूट की गई एक्टीवा क्रमांक- MP 28 SC-3824 (3) घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मो.सा. क्रमांक MP-28 ND-5706 ।(4) घटना में प्रयुक्त CD DELUX मोटरसाईकिल बिना नंबर की ।(5) घटना मे प्रयुक्त सिफ्ट कार- MP28 R 1111 (6) मोबाईल फोन – 05 नग ।
जप्ती मशरूका कुल कीमती करीब – 11 लाख रूपये ।
विशेष भूमिका:- – उपनिरीक्षक महेन्द्र भगत थाना प्रभारी कुण्डीपुरा, चौकी धरमटेकरी प्रभारी उपनिरीक्षक- अविनाश पारधी ,सउनि.जगदीश ठाकुर प्र.आरक्षक- रविन्द्र ठाकुर ,अरूण शर्मा, निकलेश आरक्षक- जीवन रघुवंशी, दुर्गा बरकडे, गजानंद मर्रापे, चन्द्रकुमार , चन्द्रपाल, आलम साइबर सेल –नितिन सिंह, आदित्य रघुवंशी की विशेष भूमिका रही ।















