Home DHARMA मां कर्मा जयंती पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

मां कर्मा जयंती पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा : तैलीक समाज की आराध्य देवी, संत शिरोमणि मां कर्मा जी की भव्य जयंती महामहोत्सव आज पापमोचनी एकादशी को स्थान कर्मा लॉन, साहू समाज मंगल भवन, सिवनी रोड, छिंदवाड़ा में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर 3 बजे भगवान जगन्नाथ जी एवं मां कर्मा की सुंदर झांकी के साथ विशाल नगर भ्रमण वाहन रैली का श्री गणेश पूजा लॉज परासिया रोड से होकर इंद्रा तिराहा , फव्वारा चौक , गोलगंज , छोटी बाजार, छोटा तालाब , तिलक मार्केट , ओवर ब्रिज होकर रेलवे स्टेशन से आयोजन स्थल पहुंचेगी , रैली में बड़ी संख्या में मातृशक्ति युवा एवं प्रबुद्धजन मां कर्मा के जयकारे के साथ सामाजिक एकता अखंडता को प्रदर्शित करेंगे , कार्यक्रम की श्रृंखला में संध्या 6बजे मां कर्मा की पूजन-महाआरती, छप्पन भोग, अतिथि सत्कार एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके पश्चात पारितोषिक वितरण एवं भोजन महाप्रसाद का आयोजन भी किया जाएगा।

उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिले के सांसद विवेक बंटी साहू , समाज ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्र साहू, जिला अध्यक्ष कलीराम साहू, नगर अध्यक्ष सुनील साहू, का.अध्यक्ष दुर्गाप्रसाद साहू, उपा. गणेश साहू, महामंत्री हरीश चुन्नीलाल साहू , नरबदा साहू , पूनम साहू, शारदा साहू, रश्मि साहू, नीतू साहू, संतोष साहू, मोहित साहू, अशोक साहू, मोहन साहू, शिक्षक , योगीराम साहू, मीडिया प्रभारी मोहन साहू, तरुण साहू, गोपाल साहू, पूनाराम साहू, महेंद्र साहू, सुभाष साहू, शुभम साहू, विजय साहू, राहुल साहू, शिवम साहू, राजदीप साहू ,राजेश साहू , नेतराम साहू , आलोक साहू , श्रीचंद साहू सहित समाज के सभी पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में जिले में निवासरत सामाजिक बंधुओं को उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें