Home DHARMA श्री हनुधाम मंदिर किशनपुर खमरा में होगी राम कथा, समिति की...

श्री हनुधाम मंदिर किशनपुर खमरा में होगी राम कथा, समिति की बैठक आयोजित

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।श्री हनुधाममंदिर किशनपुर खमरा में आज ओम श्री हनुमान समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगामी 29 मार्च से 2 अप्रैल तक राम कथा का आयोजन किए जाने के संबंध में भूमिका बनाई गई। समिति द्वारा यह तय किया गया कि महाप्रसाधी में पूरी हलवा सब्जी का भोग अर्पित किया जाएगा साथ ही हनुधाम मंदिर से जुड़ी हुई 73 डिसमिल भूमि की रजिस्ट्री जो नारायण सोनी जी द्वारा समिति को दान में दी जा रही है उक्त भूमि पर पर 1800 स्क्वायर फीट के भवन के निर्माण की अनुमति प्रदान की जाती है साथ ही समिति सदस्य उत्तम सिंह ठाकुरद्वारा यह प्रस्तावित किया गया कि भूमि में गेट और फेंसिंग लगाई जाए । समिति द्वारा यह भी तय किया गया की राम कथा का आयोजन 29 मार्च 2026 से 2 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। समिति ने सभी सदस्यों एवं भक्तों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें