Home CITY NEWS महुआ बीन रहे 2 लोगो पर जंगली भैंसा ने किया हमला

महुआ बीन रहे 2 लोगो पर जंगली भैंसा ने किया हमला

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

*दोनों व्यक्तियों के पैर टूटे ग़भीर रूप से हुए घायल*

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। तामिया विकाशखंड के अंतर्गत आने वाले सांगाखेड़ा वन परिक्षेत्र में आज सुबह 6 बजे कुकरपानी ग्राम के पास जंगल में दो लोग महुआ बीन रहे थे तभी जंगल से बायसन जंगली भैंसा ने कुकर पानी ग्राम निवासी मानक लाल दर्शमा उम्र 60 ओर सुखमन पिता शोमा लोबो उम्र 50 पर अचानक हमला कर दिया ओर दोनों व्यक्तियों को उठाकर फेक दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए ओर दोनों व्यक्तियों के दोनों पैर पर हमला करके पैर तोड़ दिया तत्काल ही ग्राम वासियों ओर वन विभाग सांगाखेड़ा की रेंजर ओर वन अधिकारियों ने प्राइवेट वाहन से घायल व्यक्तियों को तामिया हॉस्पिटल लेकर आए जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रिफर किया गया।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें