Home CITY NEWS रेत का अवैध परिवहन करते डम्पर वाहन जप्त

रेत का अवैध परिवहन करते डम्पर वाहन जप्त

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्‍दवाड़ा/27 फरवरी 2026/ 23 फरवरी 2026 को आयोजित आयोजित पटवारी बैठक में दिये गये निर्देशों के परिपालन में पटवारियों के दल एवं नायब तहसीलदार द्वारा कार्रवाई की गई। दल में नायब तहसीलदार बिछुआ, मुख्यालय पटवारी श्री मोरेश्वरराव घोरके, श्री विवेक डोंगरे (पटवारी) एवं श्री मनोज गोदेवार (पटवारी) शामिल थे। गश्ती के दौरान ग्राम खमारपानी मुख्य मार्ग पर रेत का अवैध परिवहन करते हुए डम्पर वाहन क्रमांक एम.पी.-28 एच. 9918 को पकड़ा गया। वाहन चालक राजा पिता बखतलाल निवासी बिछवी तथा सहायक रोहित पिता बाबूलाल निवासी बिछुआ से रेत से भरा डम्पर जप्त किया गया। जप्त वाहन को पुलिस चौकी प्रभारी, चौकी खमारपानी को सुपुर्दगी में सौंप दिया गया। वाहन चालक द्वारा पूछताछ में वाहन मालिक का नाम पवन जैसवाल निवासी बिछुआ बताया गया।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें