Home CITY NEWS छिंदवाड़ा में युवती को सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट करने की धमकी, ऑडियो...

छिंदवाड़ा में युवती को सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट करने की धमकी, ऑडियो वायरल होने पर बवाल , आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। जिले में सोशल मीडिया पर एक युवती को पोस्ट डिलीट करने की धमकी देने वाला कथित ऑडियो वायरल होने के बाद माहौल गरमा गया। मामला उस समय तूल पकड़ गया जब हिंदूवादी संगठनों ने इसे गंभीर बताते हुए थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

टी राजा के बयान के विरोध से जुड़ा मामला बताया जा रहा है कि हाल ही में टी राजा सिंह द्वारा दिए गए बयान के विरोध में गोंडवाना गणतंत पार्टी एवं मुस्लिम समाज के कुछ लोगों द्वारा प्रदर्शन किया गया था। इसी प्रदर्शन को लेकर एक युवती ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया पोस्ट की थी।आरोप है कि उसी पोस्ट को हटाने के लिए एक व्यक्ति ने युवती को कथित रूप से धमकी दी, जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल ऑडियो में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए पोस्ट डिलीट करने की चेतावनी दी गई है।

हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शनऑडियो सामने आने के बाद विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। संगठनों ने रैली निकालकर पुलिस थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।संगठनों के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उनका कहना है कि इस तरह के धमकी भरे ऑडियो से सामाजिक सौहार्द और शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

पुलिस ने शुरू की तकनीकी जांच मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि के लिए तकनीकी जांच कराई जा रही है।पुलिस ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें