Home CRIME चलित ट्रेनों मे चोरी करने वाला गिरोह जीआरपी थाना छिंदवाड़ा की गिरफ्त...

चलित ट्रेनों मे चोरी करने वाला गिरोह जीआरपी थाना छिंदवाड़ा की गिरफ्त मे…

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

जीआरपी पुलिस छिंदवाड़ा की बड़ी सफलता.

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।रेल पुलिस इकाई जबलपुर क्षेत्रांतर्गत रेल पुलिस थाना छिंदवाड़ा मे रेलवे स्टेशन मे चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं पतासाजी हेतु शिमाला प्रसाद, पुलिस उप महानिरीक्षक रेल जबलपुर, भावना मरावी अति. पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर, अंकिता शुल्या उप पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में टीम गठित कर लगातार अपराधो की रोकथाम एवं आरोपियो की तलाश गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे।

त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के दौरान *दिनांक 24.02.26* को आरोपियो को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। *फरियादिया ममता साहू पति अनिल साहू उम्र 45 साल नि. भीमगढ़ कालोनी थाना छपरा जिला सिवनी* की दिनांक 14.02.2026 को ट्रेन 58823 छिंदवाड़ा नैनपुर-छिंदवाड़ा नैनपुर पैसेंजर के जनरल कोच में अपने परिवार के साथ छिंदवाड़ा से सिवनी की यात्रा के दौरान *फरियादिया के ट्राली बैग से एक सोने का हार पुराना बजनी करीब एक देड़ तोला कुल कीमती 45000 रु का अज्ञात बदमाशो व्दारा ट्राली बैग के अंदर से चैन खोलकर ज्वेलरी बाक्स चोरी कर लिया गया था।* फरियादिया की रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान किसी गैंग व्दारा चोरी किये जाने की आशंका होने पर लगातार संदेहियो पर नजर रखकर माल मुलजिम की पतासाजी तकनीकी साक्ष्य एवं आसूचना संकलन के आधार पर की जा रही थी।

जीआरपी थाना स्टाफ, आरपीएफ स्टाफ एवं नागपुर क्राईम ब्रांच के साथ संयुक्त रुप से संदेहियो की तलास के दौरान आज *दिनांक 24.02.2026 को रेलवे स्टेशन छिंदवाड़ा मे पांच संदेहियो के मिलने पर थाना लाकर बारीकी से पूछताछ पर थाना के अप.क्र. 3/2026 धारा 305 (C) भा.न्या.सं. के मामले मे घटना दिनांक 14.02.2026 को ट्रेन 58823 छिंदवाड़ा नैनपुर पैसेंजर के जनरल कोच मे सभी साथियो के साथ ग्रुप/गिरोह बनाकर संगठित रुप से चोरी की घटना करना बताये* उक्त आरोपीगणो व्दारा ग्रुप बनाकर महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश के जिलो- भोपाल, बीना, कानपुर, आगरा, मथुरा, अलीगढ, नागपुर, कटनी, मैहर, रीवा, नैनपुर एवं सिवनी छिंदवाड़ा मे रनिंग ट्रेन मे यात्रियो के सामान की चोरी, लूट, करना एवं अन्य आपराधिक घटनाओ मे संलिप्त रहकर संगठित रुप से घटना कारित करना बताया गया।

*♦️गिरफ्तार आरोपीगण*- (1) भूरे खान पिता अली हसन उम्र 58 साल नि. रामनगर अलीगढ़ थाना क्वारसी जिला अलीगढ़ (उ.प्र.) (2) देवेन्द्र कुमार पिता पप्पू कुमार उम्र 38 साल नि. भोगापुर भरौल थाना अरांव जिला फिरोजाबाद (उ.प्र.) (3) प्रेमदास उर्फ प्रेमा जाटप पिता रुपराम जाटव उम्र 49 साल नि. नौरंगाबाद मोहल्ला सिकन्द्राराऊ थाना सिकन्द्राराऊ जिला हाथरस (उ.प्र.) (4) संत सिंह पिता रोशनलाल जाटव उम्र 45 साल नि. तान्सपुरा थाना फतेहाबाद जिला आगरा (उ.प्र.)(5) ह्रदेश कुमार पिता किशनलाल उम्र 38 साल नि. श्यामबिहार कालोनी थाना देहात कोतवाली जिला एटा (उ.प्र.) *सभी आरोपीगणों को मान. न्यायालय पेश किया जाता है।*

*♦️जप्त संपत्ति -* 8100/- रुपये

*♦️फरार आरोपी -* मामले का मुख्य आरोपी (सरगना) की तलाश हेतु विशेष टीम गठित की गई है शीघ्र ही तलाश कर गिरफ्तारी की जावेगी! *♦️आपराधिक रिकार्ड-* उपरोक्त गिरफ्तारशुदा आरोपियो के विरुध्द चोरी, लूटपाट, हत्या, मारपीट, शराबखोरी एवं अन्य धाराओ के तहत उत्तर प्रदेश,महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश में अपराध पंजीबध्द है।

*🚨पुलिस टीम-* थाना प्रभारी निरीक्षक अरुणा वाहने, उनि. आर.एल. उइके, आर.227 शुभम कराड़े, आर. 167 विजय कुमार इवने, आर.241 भूपेन्द्र चौधरी, म.आर.133 साधना बघेल,म.आर.187 पदमा चौहान, आर. 255 राजेश कवरेती, आरक्षक 563 पहलाद उइके, आर.128 जयप्रकाश सराठे, आर. 260 हीरालाल उइके, एवं आरपीएफ स्टाफ उनि. अनिल पवार, सउनि, एस. उरांव, आर. करण कुमार, की सराहनीय भूमिका रही।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें