सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा॥ आज दिनांक 23 फ़रवरी को एफ.डी.डी.आई. छिन्दवाड़ा में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमे अरित्रा दास (केंद्र प्रभारी), खेल कार्यकर्म संयोजक प्रवीण कड़वे एवं सुशांत यादव, जाग्रत सदारंग (एडमिशन विभाग प्रमुख) विभिन्न स्कूलों के विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज दुबे, सुश्री श्रद्धा झलोया, डॉ. गोविंद सोनी (प्लेसमेंट अधिकारी) ने अपनी उपस्तिथि दर्ज की।देशभर के विभिन्न कैंपस के युवाओं को एक मंच पर लाने और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, आगामी 24 फरवरी, 2026 से ‘ऑल इंडिया इंटर कैंपस खेल प्रतियोगिता आरोहण’ का शानदार आगाज़ होने जा रहा है। इस भव्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन एफ डी. डी. आई छिंदवाड़ा द्वारा किया जा रहा है।
प्रतिभा और खेल भावना का समागम यह प्रतियोगिता 24 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेगी, जिसमें देश के प्रतिष्ठित कैंपस (नोएडा, चंडीगढ़, रोहतक, पटना, जोधपुर, गुना, फुरसतगंज, अंकलेश्वर, कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई) से आए हुए छात्र-छात्राएं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य न केवल प्रतिस्पर्धा करना है, बल्कि छात्रों के बीच भाईचारा, टीम वर्क और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है।प्रमुख खेल और प्रतियोगिताएंइस स्पोर्ट्स कंपटीशन में विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें शामिल हैं:टीम खेल: क्रिकेट, वॉलीबॉल।एथलेटिक्स: 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेक।इनडोर गेम्सः बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम।
उद्घाटन समारोह प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन 24 फरवरी को सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि प्रोफेसर इंद्रकुमार त्रिपाठी द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न कैंपस की मार्च पास्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।संस्था के प्रमुख अरित्रा दास (केंद्र प्रभारी) ने कहा, “यह प्रतियोगिता युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का एक बेहतरीन मौका देगी। हमें गर्व है कि हम इतने बड़े स्तर पर खेल भावना को प्रोत्साहित कर रहे हैं।”सभी खेल प्रेमियों और मीडिया बंधुओं से निवेदन है कि वे इस आयोजन को सफल बनाने के लिए उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।एफ डी डी आई छिंदवाड़ा द्वारा भव्य खेल प्रतिस्पर्धा को सुचारू रूप से एवं सफल बनाने हेतु हमारे संस्था के सेक्रेटरी कर्नल पंकज कुमार सिन्हा कार्यकारी निदेशक संस्था प्रमुख के मार्गदर्शन में स्पोर्ट्स कमेटी सदस्य प्रवीण कड़वे, सुशांत यादव, बिना यादव, पूजा राजपूत, डॉ ओमदेव गौहत्यारे, साकेत कुमार, संध्या सुनमुगल, आशीष वानखेडे, डॉ विनीत वर्मा और सभी कर्मचारी गण द्वारा इसकी सफलता के लिए निरंतर प्रयास एवं कार्य किया जा रहा।
12प्लेसमेंट 2026एफ.डी.डी.आई. छिन्दवाड़ा फुटवियर, लेदर अस्सेसरी एवं रिटेल के क्षेत्रों में शिक्षण व प्रशिक्षण देने वाली मध्यभारत में एक अग्रणी संस्थान है, जिसका मुख्य उद्देश फुटवियर, लेदर, फैशन एवं रिटेल इंडस्ट्री के क्षेत्रों में करियर बनाने वाले युवाओ को कुशल व पेशेवर बनाना है साथ ही इन क्षेत्रो में रोजगार के अवसर प्रदान करना है। वर्तमान में प्रथम चरण के प्लेसमेंट ड्राइव में छिंदवाड़ा परिसर के 14 बच्चों का चयन हो चूका है, जिसमे जानीमानी कंपनी मेट्रो में में चयन हुई विद्यार्थी देवर्यान पवार, मानसी बारवे, मोहित कुमार सुरक्षा वर्मा, साक्षी पाठे, वैभव साहू, अंशुल, प्राची हालगुले, यशी व् मौली पटवा का चयन कलेक्टिव संसथान में, उर्मिला, अनुश्री साहू, दीक्षा, आयुष सोनी का चयन हाई डिज़ाइन में हुआ है।, आगामी माह में रिलायंस, आदित्य बिरला ग्रुप भी बच्चो को प्लेसमेंट में चयन करने क लिए आएंगे प्लेसमेंट की प्रक्रिया जून माह तक चलेगी इस वर्ष बच्चों को औसतन 4.52 लाख सालाना पैकेज पर चयन किया गया है।
एडमिशन 2026एफ.डी.डी.आई. के द्वारा संचालित स्रातक व् परास्नातक पाठ्यक्रम में आगामी सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को आल इंडिया सिलेक्शन टेस्ट (AIST-2026) की परीक्षा देना होगा, जिसके लिए आवेदन आमंत्रित है, प्रवेश परीक्षा 10 मई 2025 को एफ.डी.डी.आई., छिन्दवाड़ा में 9:00 am बजे से आयोजित की जाएगी। अनुसचित जाती व अनुसूचित जनजाति के आवेदकों को आवेदन शुल्क रु 300 एवं अन्य पिछड़ा वर्ग व सामान्य वर्ग के आवेदको को रु 600 भुगतान देना होगा। आवेदन भरने में समस्या आने पर जागृत सदारंग सहा. प्रबंधक एडमिशन विभाग मो 9009986969 से संपर्क कर सकते है।















