Home CITY NEWS पुलिस ने रोकी गोंडवाना की रैली सभा स्थल पर ही लिया ज्ञापन

पुलिस ने रोकी गोंडवाना की रैली सभा स्थल पर ही लिया ज्ञापन

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

पुलिस ने रोकी गोंडवाना की रैली सभा स्थल पर ही ज्ञापन देने को कहा कार्यकर्ता रैली निकालकर कलेक्ट्रेट जाने पर अड़े रहे

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। सोमवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की प्रस्तावित रैली को पुलिस ने अनुमति न होने के कारण रोक दिया। रैली को लेकर पहले से ही प्रशासन सतर्क था और शहर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि पार्टी कार्यकर्ता निर्धारित स्थान पर एकत्रित होकर जुलूस निकालना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए रैली की अनुमति नहीं दी।पिछले दिनों छिंदवाड़ा में टी राजा के बयान को लेकर गोंडवाना ने विरोध दर्ज कराया था और आज टी राजा के मुद्दे पर ही रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन देना चाहते थे।

गोंडवाना की मांग है कि टी राजा पर भड़काऊ भाषण देने के लिए fir दर्ज हो ।कल भाजपा कार्यकर्ताओं की रैली में हुए विवाद के मद्देनजर इस रैली रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका। इस दौरान कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति भी बनी रही, हालांकि पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद मामला शांत हो गया। प्रशासन का कहना है कि बिना पूर्व अनुमति किसी भी प्रकार की रैली या जुलूस निकालना नियमों के विरुद्ध है। इसके बाद गोंडवाना पार्टी के पदाधिकारी ने सभा स्थल पर ही ज्ञापन सौंपा।

पार्टी पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि उनकी लोकतांत्रिक आवाज को दबाया जा रहा है, जबकि पुलिस का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें