Home CITY NEWS कांग्रेस ने किया मंत्रियों का पुतला दहन: अमरवाड़ा

कांग्रेस ने किया मंत्रियों का पुतला दहन: अमरवाड़ा

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों और मंत्रियों के गैर-जिम्मेदाराना बयानों के खिलाफ बस स्टैंड अमरवाड़ा में उग्र प्रदर्शन किया गया

सतपुड़ा एक्सप्रेस अमरवाड़ा: अमरवाड़ा कांग्रेस ने फूंका तीन मंत्रियों का पुतला, इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन अमरवाड़ा ब्लॉक, उप ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शनिवार को प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों और मंत्रियों के गैर-जिम्मेदाराना बयानों के खिलाफ बस स्टैंड अमरवाड़ा में उग्र प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के तीन कैबिनेट मंत्रियों—राजेंद्र शुक्ल, विजय शाह और कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग की।

  • इन मुद्दों पर घेरा सरकार को:कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश में घटित हालिया घटनाओं को लेकर सरकार पर तीखे प्रहार किए:
  • कफ सिरप कांड: स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की गई।
  • महिला अधिकारी पर टिप्पणी: सेना की महिला अधिकारी पर अभद्र टिप्पणी के आरोपों को लेकर मंत्री विजय शाह के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया।
  • दूषित जल से मौतें: इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित जल प्रदाय से हुई मौतों के लिए नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को जिम्मेदार ठहराया गया।
  • अमर्यादित टिप्पणी: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के खिलाफ की गई टिप्पणी को लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध बताया गया।
  • पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुतला दहन करने से रोकने का भरसक प्रयास किया, जिससे मौके पर काफी देर तक झूमाझटकी की स्थिति बनी रही। हालांकि, पुलिस को छकाते हुए अंततः कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।”जब तक इन गैर-जिम्मेदार मंत्रियों को मंत्रिमंडल से नहीं हटाया जाता, कांग्रेस का आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।”—
  • कांग्रेस के प्रदर्शन में ये रहे मौजूद इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक तिवारी, उप ब्लॉक अध्यक्ष कल्याण पटेल, नगर अध्यक्ष शैलेंद्र जैन, कार्यवाहक अध्यक्ष राजू उइके, युवक कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र पटेल, तोमर सिंह राजपूत, विनोद पटेल, असलम मंसूरी, प्रवीण पटेल, राममिलन वर्मा, मकसूद खान, रज्जू साहू, गरीब डेहरिया, रफीक मंसूरी, हरि यादव, अमित वर्मा, छोटा वर्मा, इरशाद खान, कैलाश मालवीय, मनी नागवंशी, राज सिंह वर्मा, नवीन यादव, राजू वर्मा, दशरथ पटेल, मनीष पटेल, केसरी पटेल, रामगोपाल पेंटर, जाम सिंह वर्मा, सद्दाम मंसूरी, अबरार अंसारी, अनिल वर्मा, सुमेरी पटेल, जगपाल उइके, गोविंद वर्मा, इंदिरा भलावी, पहलाद वंशकार, वीर सिंह पटेल, नीरज वर्मा, गौरी शंकर वर्मा, बलिराम पटेल और डॉ. शिवकुमार उइके सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे।
  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें