सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा/15 फरवरी 2026/ राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की ‘सी’ सर्टिफिकेट परीक्षा का आयोजन निर्मल पब्लिक स्कूल छिंदवाड़ा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रैक्टिकल परीक्षा 14 फरवरी 2026 को एवं लिखित परीक्षा आज 15 फरवरी 2026 को आयोजित की गई। एनसीसी मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ डायरेक्टरेट के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल जे.पी. सिंह तथा एनसीसी जबलपुर ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रीतेश बहल के निर्देशानुसार और लाइव सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में 24 मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी छिंदवाड़ा के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल थॉमस ओमेन के मार्गदर्शन में ग्रुप मुख्यालय जबलपुर द्वारा परीक्षा आयोजित की गई।
परीक्षा में पीठासीन अधिकारी कर्नल दिनेश कुमार जायसवाल, कमांडिंग ऑफिसर-2 एम.पी. बटालियन एनसीसी जबलपुर एवं सहायक पीठासीन अधिकारी कर्नल ए. के. शर्मा, कमांडिंग ऑफिसर-7 एम.पी. बटालियन एनसीसी शहडोल की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन रहा।

इस परीक्षा में 24 मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी के अंतर्गत जिला छिंदवाड़ा, जिला पांढुर्णा एवं जिला सिवनी के सीनियर डिवीजन कॉलेजों के कुल 165 एनसीसी कैडेट उपस्थित थे। परीक्षा की संपूर्ण प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों एवं लाइव स्क्रीनिंग के माध्यम से पारदर्शिता के साथ संपन्न की गई। इस अवसर पर निर्मल पब्लिक स्कूल के संस्था प्रमुख एवं प्राचार्य डॉ.वाय.ए सिंह सिसोदिया उपस्थित थे जिन्होंने सहयोग प्रदान किया। परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सूबेदार श्री गौतम खजुरिया, मेजर श्री सिंपल पाटिल, कैप्टन श्री अरविंद धुर्वे, लेफ्टिनेंट श्री शेखर ब्रह्ममे, लेफ्टिनेंट श्री रघुवीर उइके, लेफ्टिनेंट श्री शैलेश झलके, लेफ्टिनेंट श्री वसीम, लेफ्टिनेंट श्री जितेंद्र रघुवंशी, सेकंड ऑफिसर श्री मुकेश कुरमेती, लेफ्टिनेंट मोहम्मद आबिद, लेफ्टिनेंट श्री पवन बाशनिक, श्री जैनिस तपनिया, बीएचएम श्री निर्मल गुरुंग, पीआई श्री सुभाष चंद्र सिंह, पीआई श्री अशोक कुमार, पीआई श्री दीनबहादुर, पीआई श्री गुलनेल, पीआई श्री हरमीत सिंह, हेड क्लर्क श्री शिवकुमार डेहरिया, श्री महेशी इनवाती, श्री विष्णु प्रसाद उइके, श्री विशाल धुर्वे, श्री मोहन सिंह एवं श्री रवि चरपे सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।















