Home DHARMA दादा गुरु की यात्रा मंडला पहुंची महामंडलेश्वर डॉक्टर वैभव अलोनी ने मंडला...

दादा गुरु की यात्रा मंडला पहुंची महामंडलेश्वर डॉक्टर वैभव अलोनी ने मंडला पहुंचकर यात्रा का किया स्वागत

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस मंडला / छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश। 5 नवंबर से ओंकारेश्वर से प्रारंभ हुई नर्मदा परिक्रमा पूज्य दादा गुरु महाराज के सान्निध्य में भक्ति और आस्था के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। इस पावन यात्रा में लगभग 2000 श्रद्धालु शामिल हैं, जो नर्मदा मैया की परिक्रमा करते हुए महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजर रहे हैं। यह विशाल धार्मिक यात्रा मार्च माह में पुनः ओंकारेश्वर पहुंचकर संपन्न होगी।

परिक्रमा के दौरान आज मंडला जिले के देवगांव घाट पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। छिंदवाड़ा के प्राचीन गणेश मठ बिछुआ के महामंडलेश्वर डॉक्टर वैभव आलोनी महाराज द्वारा दादा गुरु महाराज का संगम घाट में स्वागत किया गया। संध्या कालीन सत्संग में हजारों श्रद्धालुओं ने दादा गुरु के प्रवचन का श्रवण किया।नर्मदा परिक्रमा के इस पड़ाव पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का वातावरण देखने को मिला।

दादा गुरु महाराज के आगमन पर छिंदवाड़ा के बिछुआ स्थित प्राचीन गणेश मठ के महामंडलेश्वर वैभव अलोनी महाराज की ओर से स्वागत ,सत्संग ,भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।इसके साथ ही परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं के रात्रि विश्राम की समुचित व्यवस्था भी की गई।

भक्ति, सेवा और समर्पण से ओतप्रोत इस आयोजन में स्थानीय श्रद्धालुओं का भी सहयोग सराहनीय रहा। रात्रि विश्राम के पश्चात दादा गुरु महाराज सुबह पुनः नर्मदा परिक्रमा के लिए प्रस्थान करेंगे। यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में एकता और आध्यात्मिक चेतना को भी सुदृढ़ कर रही है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें