सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा, । स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना जिले के 32 परिवीक्षाधीन पटवारियों को भारी पड़ गया है। प्रशासन ने कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं करने और लापरवाही बरतने वाले इन पटवारियों को सेवा से बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।प्रशासन की ओर से सभी 32 परिवीक्षाधीन पटवारियों को सेवा से बर्खास्तगी का अंतिम नोटिस जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही बर्खास्तगी संबंधी आदेश की तामील कराने और संबंधित पटवारियों के बस्ते वापस लेने की कार्रवाई भी की जा रही है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्वामित्व योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है और इसके क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। योजना से जुड़े कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने और राजस्व संबंधी कार्यों में गंभीरता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि आगे भी यदि किसी पटवारी द्वारा स्वामित्व योजना के कार्यों में लापरवाही बरती जाती है, तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।














