Home CITY NEWS जलाशय में महाराष्ट्र के युवक का शव मिलने से सनसनी

जलाशय में महाराष्ट्र के युवक का शव मिलने से सनसनी

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस पांढुर्णा। विकासखंड के ग्राम आजनगांव में एक कृषक के खेत में बने जलाशय में महाराष्ट्र के एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बड़चिचोली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना को लेकर गांव में तरह – तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम आजनगांव निवासी प्रगतिशील कृषक केकतपुरे के खेत में बने जलाशय में एक युवक का शव दिखाई देने की सूचना ग्रामीणों ने दी थी। सूचना पर पुलिस चौकी प्रभारी विक्रम बघेल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को जलाशय से बाहर निकलवाया गया।

मृतक की पहचान रामू पिता राजेराम कुसराम (40 वर्ष), निवासी तारा, थाना खापा, जिला नागपुर (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। युवक की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पांढुर्णा भेज दिया है, जहां बुधवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।महाराष्ट्र निवासी युवक का पांढुर्णा क्षेत्र के सुनसान खेत में बने जलाशय में इस तरह संदिग्ध हालत में शव मिलने से गांव में चर्चाओं का दौर तेज है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें