Home DHARMA लालबाग के बादशाह में कालिया नाग के फनों पर नृत्य करते दिखेंगे...

लालबाग के बादशाह में कालिया नाग के फनों पर नृत्य करते दिखेंगे कान्हा

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

15 फीट की भव्य प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, आज से श्रद्धालु कर रहे दर्शन

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। गणेश उत्सव को यादगार बनाने के लिए श्री सनातन सेवा समिति, लालबाग द्वारा इस बार भगवान श्रीकृष्ण की कालिया नाग मर्दन लीला को भव्य रूप में प्रस्तुत किया गया है। शहर की चर्चित झांकियों में शामिल श्री लालबाग के बादशाह के दरबार में श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण का कालिया नाग के फनों पर नृत्य करते हुए मनमोहक स्वरूप देखने को मिल रहा है।झांकी में करीब 15 फीट की भव्य प्रतिमा तैयार की गई है। इसमें यमुना नदी में कालिया नाग के विष से परेशान गोकुलवासियों को भगवान श्रीकृष्ण द्वारा उसके आतंक से मुक्ति दिलाने और उसके फनों पर नृत्य करने की पौराणिक लीला को जीवंत स्वरूप दिया गया है।

झांकी में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप से लेकर कालिया नाग मर्दन तक के प्रसंग को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।तीन महीने की मेहनत के बाद तैयार हुई भव्य झांकीझांकी को तैयार करने में समिति के सदस्यों और कारीगरों ने करीब तीन महीने तक लगातार मेहनत की। दिन-रात चले निर्माण कार्य के बाद अब झांकी श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए तैयार है। समिति का प्रयास है कि लालबाग पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था के साथ भारतीय संस्कृति और पौराणिक कथाओं की भव्य झलक भी देखने को मिले।कालिया नाग मर्दन से बुराई पर अच्छाई का संदेशसमिति के सदस्यों के अनुसार कालिया नाग मर्दन की यह झांकी केवल धार्मिक प्रसंग का प्रदर्शन नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश भी देती है। भगवान श्रीकृष्ण की यह लीला यह संदेश देती है कि बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः सत्य और धर्म की विजय होती है।

बच्चों और युवाओं के लिए भी खास आकर्षण श्री सनातन सेवा समिति का उद्देश्य गणेश उत्सव के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ बच्चों और युवाओं को भारतीय संस्कृति एवं पौराणिक कथाओं से जोड़ना भी है। यही वजह है कि झांकी को इस तरह तैयार किया गया है कि श्रद्धालुओं के साथ बच्चे और युवा भी भगवान श्रीकृष्ण की कालिया नाग मर्दन लीला को करीब से समझ और महसूस कर सकें।लालबाग के बादशाह के दरबार में अब श्रद्धालुओं के लिए झांकी के दर्शन शुरू हो चुके हैं।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें