सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।जापान मेगा फेयर मुंबई में शिहान राजेंद्र तोमर का कराटे प्रदर्शन सराहनीय रहा- विगत दिवस मुंबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में इंडो जापान एसोसिएशन द्वारा जापान मेगा फेयर का आयोजन किया गया जिसमें जापान के काउंसल जनरल यागी कोजी और जापान का प्रतिनिधि मंडल विशेष रूप से उपस्थित रहे । जिसमे जापान में प्रचलित विभिन्न मार्शल आर्ट्स कराटे, जूडो , ऐकिडो, केंडो आदि का प्रदर्शन किया गया । भारत वर्ष की तरफ़ से प्रदेश के ख्यातिलब्ध कराटे मास्टर राजेंद्र सिंह तोमर ने जापान एवं जर्मनी की टीम के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश , प्रदेश और छिंदवाड़ा का नाम रोशन किया । इस अवसर पर जापान कराटे डो यूनिवर्सिटी एवं ओकिनावा के कराटे लीजेंड हांशी मसामित्सु कुदाका द्वारा शिहान तोमर को इंडिया रिप्रेजेंटेटिव नियुक्त किया गया । उनकी इस उपलब्धि पर समस्त प्रदेश कराटे खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, एवं जन प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाइयाँ दीं है ।















