सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा – आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्य प्रदेश के प्रांतीय आव्हान पर, प्रांतीय अध्यक्ष भाई भरत पटेल के मार्गदर्शन में सभी जिला मुख्यालय में रेली निकालकर अपनी लंबित मांगो के लिए ज्ञापन सौंपा। इसी तारतम में छिंदवाड़ा इकाई के संघ के जिलाध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि 22 सूत्रीय मांगों का माननीय मुख्यमंत्री व शिक्षा विभाग के आला अधिकारी के नाम दिया गया। जिसमें दोषपूर्ण ई अटेंडेंस बंद करने, पुरानी पेंशन लागू करने, नियुक्ति दिनांक से सेवावधि की गणना, ग्रेच्युटी आदि की मांग को, प्रमुखता से सम्मिलित किया गया है जिले के समस्त विकासखंड से वड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिका प्रियदर्शनी इंदिरा पार्क गौरैया रोड पर एकत्र हुए जहां, जिला अध्यक्ष द्वारा व अन्य के द्वारा उद्बोधन व जिले की समस्याओं पर चर्चा के उपरांत रैली के रूप में कलेक्ट्रेट आकर ज्ञापन सौंपा। सड़कों पर नारे लगाकर अपनी मांगों को प्रशासन व सरकार तक अध्यापक शिक्षक संवर्ग के साथियों ने पहुंचाई।
इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी सतीश पवार, कमल किशोर, दिलीप नागवंशी अनिता पवार, हेमंत नादेकर, राजिक कुरैशी म 0प्र अध्यापक शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष, तथा महेंद्र विश्वकर्मा तरुण विश्वकर्मा, दिलीप सूर्यवंशी कैलाश खरपूसे, लेखराम रघुवंशी कैलाश कोचे, परमानंद शर्मा दिलीप सूर्यवंशी, सरोज वर्मा पदमा वर्मा शबाना खान,महेश भादे ,रामाजी पाठी कल्पना मिश्रा व पदाधिकारि व सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। यदि मांगे पूरी नहीं होती तो 12 अप्रैल से भोपाल में लगातार धरना आंदोलन प्रारंभ रहेगा पूरे मध्य प्रदेश में ऐसी चेतावनी आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्य प्रदेश द्वारा दी गई है।















