सतपुड़ा एक्सप्रेस भोपाल।प्रदेश में नई स्थानांतरण नीति लागू होते ही विभिन्न विभागों में तबादलों का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में श्रम विभाग ने भी अपनी पहली तबादला सूची जारी कर दी है।श्रम विभाग द्वारा गुरुवार देर शाम जारी की गई सूची में श्रम आयुक्त, श्रम पदाधिकारी और सहायक श्रम पदाधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।
सूत्रों के अनुसार यह तबादले विभागीय आवश्यकताओं और प्रशासनिक हित में किए गए हैं।सूची के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को नए जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं कुछ अधिकारियों को मुख्यालय से फील्ड में भेजा गया है। तबादला आदेश के साथ ही संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।विभागीय सूत्रों का कहना है कि आगामी दिनों में अन्य विभागों की तबादला सूचियाँ भी जारी हो सकती हैं, क्योंकि सरकार ने साफ किया है कि स्थानांतरण नीति के दायरे में आने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के मामले तय समय-सीमा में निपटाए जाएंगे।


