बिछुआ के गणेश मठ में आयोजित हुआ 5 कुण्डीय श्री गणेश यज्ञ
सतपुड़ा एक्सप्रेस बिछुआ। नगर के माता मां चौक स्थित गणेश मठ में रविवार से 2 दिवसीय मंदिर स्थापना वर्षगांठ महोत्सव की शुरुवात हुई। महोत्सव के पहले दिन की शुरुवात श्री गणपति महा अभिषेक, पूजन के साथ हुआ। मंदिर में 5 कुण्डीय श्री गणेश महायज्ञ का आयोजन गणेश मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डाॅ वैभव अलोणी के सानिध्य में संपन्न हुआ। महायज्ञ को मुतलाई के पुरोहित पंडित रामचंद्र जोशी के द्वारा विधि विधान के साथ संपन्न कराया गया।

श्री गणेश महायज्ञ के आयोजन से सम्पूर्ण नगर में धर्ममय माहौल बना रहा है। यज्ञ के आयोजन से नगर में वैदिक मंत्रोंच्चरण गूंज उठे। इस दौरान मंदिर समिति पदाधिकारी एवं धर्म प्रेमी मौजूद थे।
संत श्री दादा गुरु का जगह-जगह हुआ स्वागत – संत समागम में शामिल होने के लिए पहुंचे संत श्री दादा गुरु भगवान का धर्म प्रेमियों के द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। संत दादा गुरु का सिवनी, चौरई, पांजरा, चांद, खमरा, उल्हावाड़ी समेत बिछुआ नगर में मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ धर्म प्रेमियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
दादा गुरु के दर्शन को उमड़ा सैलाब – प्रकृति के उपासक निराहारी अवधूत सिद्ध महायोगी संत श्री दादा गुरु के दर्शन को संत समागम में धर्म प्रेमियों का जन सैलाब उमड़ पड़ा।

हरिनाम सप्ताह का आयोजन आज – संस्थान के संस्थापक श्री बाबा महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर आज 14 अप्रैल को प्रातः 10 से 11 बजे तक उनकी प्रतिमा पर अभिषेक पूजन एवं प्रातः 11 बजे से हरि भक्त परायण सुरेन्द्र महाराज के द्वारा हरिनाम सप्ताह कार्यक्रम आयोजित होंगा।