* श्री हनुमान जन्मोत्सव मंदिर न्यास अध्यक्ष श्री शर्मा सहित पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी।*
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। सुविख्यात चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर में 6 अप्रेल से 12 अप्रेल तक एकता और सामुदायिक भावना को प्रतित करता आध्यात्मिक आयोजन होगा। यह दिव्य आयोजन श्रद्धालूओं के लिये एक अदभुत और सफल अनुभव होगा। मंदिर ट्रस्ट कमेटी द्वारा हनुमान जंयती के इस आयोजन की पूर्व तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में संत महात्माओं, राजनेता, भक्तिमय संगीत प्रस्तुती देने के लिये बडे-बडे सेलीब्रेटी उपस्थित होगें उक्ताषय की जानकारी मंदिर न्यास के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। श्री शर्मा ने बताया कि, 6 अप्रेल को दोपहर 12 बजें श्री रामजन्मोत्सव श्री गोदावरी उपासनी केन्द्र की संचालिका रेखाताई कंटक के नेतृत्व में होगा, 8 अप्रेल से 10 अप्रेल तक दोपहर 2 बजें से जगदगुरू षंकराचार्य स्वामी श्री प्रज्ञानानंद सरस्वती के मुखारविंद से मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्ष जीवन, उनकी नीति, भक्ति, प्रेम और त्याग का वर्ण होगा। प्रतिदिन षाम 7 बजें से क्रमषः प्रतिदिन सर्वश्री हभप आषिष चटप, विनायक पाल, बबलू उपासे, हरिष्चंद्र कंजारी, किषोर चौधरी, अभिमन्यू उपासे, दिव्यांषू चौधरी, सुदर्षन भक्ते, 108 महंत स्वामी मौनानंदाचार्य हरिकिर्तन करेंगे। श्री षर्मा ने बताया कि, 10 अप्रेल को षाम 7 बजें वाराणसी के प्रसिद्ध पुरोहितो द्वारा मंत्रोच्चार के साथ गंगा आरती होगी।
अनुप जलोटा की भजन संध्या 10 अप्रेल की साम 7.30 बजें पदमश्री अनूप जलोटा की विषाल भजन संध्या में संगीतमय श्री राम स्तुति, 11 अप्रेल को रात 9 बजें प्रसिद्ध भजन गायक सनी अलबेला भजन संध्या प्रस्तुत करेगे। 12 अप्रेल मध्यरात्री 2 बजें वाराणसी के पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रीमूर्ति का रूद्राभिषेक होगा, प्रातः 5 बजें भव्य आरती एवं प्रसार वितरण के साथ श्रद्धालूओं के लिये श्रीमूर्ति के दर्षन प्रांरभ कराये जायेगे।
सामाजिक, प्रषासनिक सहभागिता
न्यास अध्यक्ष श्री शर्मा ने बताया कि, इस भव्य दिव्य आयोजन को सफल बनाने के लिये सामाजिक, धार्मिक, सेवाभावी संगठनो के अलावा प्रषासनिक सहयोग लिया जा रहा है। कलेक्टर अजय देव शर्मा, पुलिस कप्तान सुंदर सिह कनेष सहित स्थानीय प्रषासन, ट्रस्ट पदाधिकारी पूरा सहयोग दे रहे है। कलेक्टर श्री षर्मा के सुझाव पर 6 अप्रेल से मंदिर परिसर प्लास्टिक मूक्त घोषित किया जा रहा है। श्रद्धालूओं के लिये श्रद्धालू सहायता, प्रसाद वितरण, सुरक्षा प्रबंध, सांस्कृति कार्यक्रम प्रबंधन, चिकित्सा सहायता, सूचना एवं जनसम्पर्क कक्षों का षुभारंभ किया जा रहा है।

मंदिर परिसर की दिव्य सजावट
7 दिवसीय भव्य दिव्य श्री हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम को सम्पन्न कराये जाने के लिये मंदिर से लेकर मंदिर प्रवेष द्वार तक आकर्षक साज सज्जा की गई है। मंदिर को जीवंत फूलो, रोषनाई, पांपरिक कलाकृतियों और मनमोहक रोषनी से सजाया गया है। कथा वाचन, भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिये विषाल मंच एवं मंडप बनाया गया है। श्रद्धालूओं के लिये पेयजल, स्वच्छता, प्रसाद वितरण, बैठक, दिव्यांग भक्तों के लिये व्हीलचेयर सहित अन्य सेवायें रखी गई है। समुचित पार्किंग व्यवस्था भी की गई है।
विषेष अतिथियों को निमंत्रण इस भव्य दिव्य कार्यक्रम को सफल बनाये जाने के लिये मंदिर न्यास के दादाराव बोबडे, टिकाराम कारोकार, संतोष डवरे, मनोहर षेलकी सहित सदस्यद्वयों द्वारा राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक, संतगणों को निमंत्रण दिया जा रहा है। श्री शर्मा ने बताया कि, सप्ताह भर के इस आयोजन में केन्द्रीय मंत्री नितीन गडकरी, केन्द्रीय राज्यमंत्री डी डी उईके, सत्यनरायण नुवाल, पपू गुरूदेव विवेक महाराज, सांसद विवेक बंटी साहू पूर्व सांसद अजय संचेती, विधायक प्रविण दटके, पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड, विधायक परिणय फूके, नितीन खारा, एड विष्णुषंकर जैन, विनोद अग्रवल सहित बडी-बडी हस्तीयों को निमंत्रण दिया जा रहा है।

जन्मोत्सव के मुख्य आकर्षणःरविवार दिनाक 6 अप्रैल, दोपहर 12 बजे श्री रामजन्मोत्सव का कार्यक्रम, श्रीमती रेखा ताई कंटक के नेतृत्व में श्री गोदावरी उपासनी केंद्र की बहनों द्वारा किया जाएँगा।*
श्री राम कथा : 8 अप्रैल से 10 अप्रैल तक दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक, जगद्गुरुशंकराचार्य स्वामी श्री प्रज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज प्रभु श्री राम के आदर्श जीवन, उनकी नीति, भक्ति, प्रेम और त्याग का वर्णन करेंगे।प्रतिदिन संध्या 7 से 9 बजे तक रवि 6 अप्रैल से शनि 12 अप्रैल तक हरीकीर्तनह.भ.प. आशिष महाराज चटप, ह.भ.प. विनायक महाराज पाल, ह.भ.प. बबलू महाराज उपासे, ह.भ.प. हरिश्चंद्र महाराज कंजारी, ह.भ.प. किशोर महाराज चौधरी, ह.भ.प. अभिमन्यु महाराज उपासे, ह.भ.प. दिव्यांशु महाराज चौधरी, ह.भ.प. सुदर्शन महाराज भक्ते, ह.भ.प. 108 महंत स्वामी मौनानंदाचार्य महाराज और अन्य प्रतिष्ठित संतगण द्वारा पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ हरिकीर्तन करेंगे।श्री गंगा आरतीः 10 अप्रैल को शाम 7:00 बजे, वाराणसी के प्रसिद्ध पुरोहित द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ गंगा आरती करेंगे।श्री राम स्तुतिः 10 अप्रैल को शाम 7:30 बजे, पद्मश्री अनूप जलोटा जी विशाल भजन संध्या में संगीतमय श्री राम स्तुति प्रस्तुत करेंगे।
* भजन संध्याः 11 अप्रैल को रात 9:00 बजे, प्रसिद्ध भजन गायक श्री सनी अलबेला जी (मेरे महाकाल सरकार के गायक) भजन संध्या प्रस्तुत करेंगे।*
श्री मूर्ति रुद्राभिषेकः 12 अप्रैल को रात 2:00 बजे, मंत्रोच्चारण के साथ श्री मूर्ति का भव्य रुद्राभिषेक वाराणसी से आये पुरोहित द्वारा होगा।
महाआरतीः 12 अप्रैल को सुबह 5:00 बजे, भव्य आरती और प्रसाद वितरण के साथ श्री मूर्ति दर्शन प्रारंभ होंगे।
डिजिटल कवरेजःइस भव्य आयोजन को देश-विदेश के श्रद्धालुओं तक पहुंचाने के लिए, न्यास अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स से संपूर्ण जन्मोत्सव की नियमित जानकारी और लाइव कवरेज करेगा।
*हवन, पूजन और शोभायात्रा निकालकर मनाई जाएगी श्री रामनवमी*
*श्रीराम मंदिर छोटी बाजार में होंगे विविध आयोजन
*छिंदवाड़ा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को तैयारी पूर्ण होने के साथ ही शहर के हृदय स्थल में स्थित श्रीराम मंदिर आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा है। रविवार को श्री रामनवमी के अवसर पर प्रातः 09 बजे मंदिर में झंडा वंदन किया जाएगा। इसके उपरांत 10 बजे से श्री सत्यधर्म रामायण संकीर्तन मंडल द्वारा भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। भगवान श्रीराम के जन्म के समय दोपहर ठीक 12 बजे महाआरती होगी एवं महाप्रसाद का वितरण श्री राम मंदिर से किया जाएगा।

श्री राम मंदिर छोटी बाजार से लगभग 150 वर्षों से श्री राम नवमी के अवसर पर भगवान श्री राम की झांकियों को नगर भ्रमण कराया जाता है, इसी क्रम में शाम 07 बजे छोटी बाजार के विभिन्न रामायण मंडल, भजन मंडल एवं श्री रामलीला मंडल द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा छोटी बाजार से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस छोटी बाजार पहुंचेगी। श्री राम मंदिर में प्रतिदिन होने वाली आरती श्री सत्यधर्म संकीर्तन मंडल द्वारा भव्यता से की जाएगी। श्री सत्यधर्म मंडल श्री राम मंदिर ट्रस्ट ने सभी नगरवासियों से शाम 07 बजे निकलने वाली शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
