***श्रीराम मंदिर में मनाई गई देव दीपावली, हुआ गोवर्धन पूजन*

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। शहर के हृदय स्थल में स्थित श्रीसत्यधर्म मंडल द्वारा संचालित श्री राम मंदिर की नवीन समिति ने दीपावली के दूसरे दिन शुक्रवार को देव दीपावली के उत्सव को हर्षोल्लास से मनाया। इस उत्सव में समिति सदस्यों, स्थानीय निवासियों एवं शहर वासियों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की अयोध्या वापसी पर अपने अपनेघरों से दीपक लाकर श्री राम मंदिर को दीपक की रोशनी से जगमगाया। श्री राम मंदिर ट्रस्ट की इस पहल का सनातन धर्म के सभी समाज एवं नगरवासियों ने स्वागत किया।

मंडल के अध्यक्ष मुकुल सोनी ने बताया कि प्रातः गोवर्धन पर्वत को पूजन के लिए तैयार किया गया इसके उपरांत शाम को मंदिर में मुख्य यजमान के रूप में श्रीरामलीला मंडल के अध्यक्ष अरविंद राजपूत शामिल हुए। सचिव सतीश दुबे लाला ने बताया कि पूजन के उपरांत मंदिर में आतिशबाजी करते हुए दीपक से रोशनी को गई एवं सोनखार के आई तुझा आशीर्वाद समिति के शिव तांडव ग्रुप ने अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान संरक्षक के रूप में राजू चरणागर, कस्तूरचंद जैन एवं अरविंद राजपूत उपस्थित रहे। इसके साथ ही समिति के अध्यक्ष मुकुल सोनी, उपाध्यक्ष गोविंद राजपूत, निखिल विश्वकर्मा, आशु चौरसिया, कलीराम साहू, सचिव सतीश दुबे, कोषाध्यक्ष सुभाष साहू, उपकोषाध्यक्ष अनिल सोनी (अन्नू), मंत्री हरिओम चौरसिया, सौरभ चौरसिया, रोहित द्विवेदी एवं सावन जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
