19 देशों के लिये चुने गये जिले के 41 अभ्यर्थी
कमलनाथ व नकुलनाथ के प्रयासों से आयोजित हुआ
अंतरराष्ट्रीय रोजगार मेला
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ व छिन्दवाड़ा सांसद श्री नकुलनाथ के प्रयत्नों से जिले के शिक्षित व योग्य युवाओं को देश के साथ ही विदेशों में भी रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन में नेताद्वय के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें 19 देशों के लिये जिले के 41 छात्र-छात्रायें चुने गये हैं। चयनित अभ्यर्थियों को विदेशों में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
आयोजित रोजगार मेले में उपस्थित विद्यार्थियों उनके पालक व अभिभावकों को सम्बोधित करते हुये जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने कहा कि सभी का सपना होता है कि उसे विदेश जाने का अवसर प्राप्त हो, आप सभी भाग्यशाली है कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ एवं सांसद श्री नकुलनाथ के अथक प्रयासों से प्रारम्भ किये गये स्किल डेवलपमेंट केन्द्रों के माध्यम से विदेशों में नौकरी का अवसर मिलने जा रहा है। उन्होंने मार्गदर्शन करते हुये कहा कि चयनित होने पर विदेश की चका चौंध में खोकर अपने मूल्य उद्देश्यों को मत भूल जाना। नगर निगम सभापति प्रमोद शर्मा ने कहा यूनाइटेड किंगडम, कनाड़ा, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, जापान एवं मिडिल ईस्ट जैसे देशों में श्री कमलनाथ एवं श्री नकुलनाथ के प्रयासों से नौकरी के अवसर मिलने जा रहे हैं, यह जिले के युवाओं के लिये बहुत बड़ा अवसर है, इसका आप सभी लाभ लें।
संस्था प्रमुख राजीव श्रीवास्तव एवं मार्गदर्शक साकिब बारी ने जानकारी देते हुये बताया कि राजीव भवन में अंतरराष्ट्रीय चयन प्रक्रिया का प्रथम चरण पूर्ण किया गया है जिसमें 70 में से 41 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को आवश्यकतानुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर की भाषा एवं तकनीक का नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर विदेशों में रोजगार प्रदान किया जावेगा। सोनी कम्प्यूटर एजुकेशन के डॉयरेक्टर मनोज सोनी ने बताया कि जल्द ही नेताद्वय के प्रयासों से द्वितीय चरण का अंतरराष्ट्रीय रोजगार मेले का आयोजन राजीव भवन में किया जावेगा। जल्द ही 200 से अधिक 8वीं, 10वीं, 12 वीं, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, स्नातक, फ्रेशर विद्यार्थियों को भी अवसर दिया जावेगा।
इनका रहा सहयोग:- शैलेन्द्र बनवारी, दीपक यादव, साक्षी सरमैया, राजोल खिरवड़कर, तानिया तिवारी, आदित्य सेठिया एवं लरनेट स्किल सेंटर के स्टॉफ मेंबर का सहयोग रहा है।
नि:शुल्क उच्च शिक्षा के चयनित विद्यार्थियों को दिये चयन पत्र:-
पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ एवं सांसद श्री नकुलनाथ के प्रयासों से जिले के होनहार व जरूरतमंद विद्यार्थियों को प्रदेश की नामी कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी से नि:शुल्क उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान किये जा रहे हैं। कार्यक्रम समन्वयक कीर्ति सोनी ने बताया कि रोजगार गारंटी कोर्स अंतर्गत टीआईटी कॉलेज भोपाल से चयनित विद्यार्थियों को राजीव भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे नगर निगम प्रमोद शर्मा द्वारा चयन पत्र प्रदान किये गये हैं। चयनित विद्यार्थियों को बीटेक, बीई ऑर्टिफिशियल, इंटेलिजेंसी, साइबर सिक्योरिटी, बीएससी माइक्रोबायोलॉजी, एमबीए आदि कोर्स की नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाकर रोजगार के अवसर भी प्रदान किये जायेंगे।
विद्यार्थियों ने जताया आभार:- चयनित विद्यार्थियों ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ एवं सांसद श्री नकुलनाथ का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि आज उनकी वजह से ही नामी कॉलेज से उच्च शिक्षा का सपना पूरा होने जा रहा है।
सरला साहू को सौंपी जिम्मेदारी
छिन्दवाड़ा:- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ एवं सांसद श्री नकुलनाथ के निर्देशानुसार वे.को.लि. सेवानिवृत्त कर्मचारी कांग्रेस प्रकोष्ठ में जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गई है। प्रकोष्ठ की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती सरला साहू को आज स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन से कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। श्रीमती साहू ने अपनी नियुक्ति के प्रति श्री कमलनाथ एवं श्री नकुलनाथ सहित जिले के समस्त विधायकगण व वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों का आभार माना है।
कलेक्टर ने किया खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण,कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को नोटिस जारी ….
समुचित व्यवस्थाएं नहीं मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की,कृषकों को फसल विक्रय में ना हो कोई असुविधा-कलेक्टर श्री सिंह
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा/ / रबी वर्ष...
मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना में संशोधन
पिता/पालक की वार्षिक आय रूपयें 6 लाख से 8 लाख रूपए की गई
सतपुड़ा एक्सप्रेस भोपाल:बीपीएल कार्डधारी अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति वर्ग...
“अनुसूचित जाति और अन्य के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना और अनुसूचित जाति के छात्रों...
पीएमएस-एससी योजना के बारे में:
सतपुड़ा एक्सप्रेस दिल्ली:अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना (पीएमएस-एससी) भारत में पढ़ाई के लिए एससी छात्रों...
बच्चों को हाउस ड्रेस प्रदान कर किया नवाचार
शासकीय प्राथमिक शाला कौआखेड़ा का आयोजन सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। जिले की दूरस्थ संस्था शासकीय प्राथमिक शाला कौआखेड़ा विकासखण्ड चौरई में ग्राम के वरिष्ठ नागरिक...
31 दिसम्बर 2022 तक की अनाधिकृत कालोनियों का सर्वेक्षण जल्द करवायें
नगरीय विकास मंत्री श्री सिंह ने की मुख्यमंत्री श्री चौहान की शहरी क्षेत्रों की घोषणाओं की समीक्षा
सतपुड़ा एक्सप्रेस भोपाल:नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री...
“फ्रैजाइल 5” से “टॉप 5” तक, भारत की पिछले दस वर्षों की विकास यात्रा
अपने आप में एक विचारार्थ अध्यन है, जो अर्थशास्त्र के किसी भी छात्र को आश्चर्यचकित और उत्साहित करेगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले...
गणेश मंदिर बिछुआ में भव्य कन्या पूजन एवं दुर्गा अष्टमी पर महाआरती में उमड़ा...
दुर्गा अष्टमी पर बिछुआ में 251 कन्याओं का हुआ महापूजन
सतपुड़ा एक्सप्रेस बिछुआ। नगर के माता मां चौंक स्थित श्री अलोणी महाराज सेवा संस्थान के...
राष्ट्रीय युवा दिवस 2025
युवाओं की शक्ति का उत्सव
सतपुड़ा एक्सप्रेस दिल्ली :“स्वामी विवेकानन्द भारत के युवाओं को गौरवशाली अतीत और भव्य भविष्य की मजबूत कड़ी के रूप में...
कांग्रेस ने आज जारी किया अपना वचन पत्र
कांग्रेस की 101 मुख्य गारंटियां
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा:कांग्रेस ने आज (17 अक्टूबर) को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अपना वचन पत्र जारी कर दिया...






















