बे मौसम बारिश से हुई किसानों की फसलों को क्षति
अन्नदाता के चेहरे पर छाई मायूषि उत्पादन होगा प्रभावित
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा: पूरे प्रदेश के विभिन्न जिलों में अलग-अलग स्थान पर हो रही वे...
प्रदेश के विकास में भाजपा सरकार ने किए उल्लेखनीय काम – विवेक बंटी साहू
गुरैया एवं मंडी क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने किया जनसंपर्क
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा :- भारतीय जनता पार्टी के छिंदवाड़ा भाजपा प्रत्याशी विवेक...
“अनुसूचित जाति और अन्य के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना और अनुसूचित जाति के छात्रों...
पीएमएस-एससी योजना के बारे में:
सतपुड़ा एक्सप्रेस दिल्ली:अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना (पीएमएस-एससी) भारत में पढ़ाई के लिए एससी छात्रों...
हम अपनी भक्ति के बल पर मुक्ति तक पहुंच सकते हैं- पं. प्रदीप मिश्रा
छिन्दवाड़ा में किये सद्कार्यों के लिये कमलनाथ को दिया साधुवाद
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा:- श्री सोलह सोमवार शिवपुराण कथा के तीसरे दिन भागवत भूषण पं. प्रदीप मिश्रा ने प्रस्तुत विविध कथाओं के माध्यम से सम्पूर्ण भक्त समाज को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। श्री सिद्धेश्वर हनुमान जी सिमरिया की मुख्य यजमानी और श्री नकुल-कमलनाथ के यजमान बनकर आयोजित इस पांच दिवसीय कथा श्रवण के लिये लाखों भक्त सिमरिया धाम पहुंचे और कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
पुराण अनुसार उल्लेखित प्रसंगों का वर्णन करते हुये पं. प्रदीप जी ने कहा कि शिव कथा भक्ति के साथ मुक्ति का एक साधन है और यह सब हमारे विश्वास पर संभव है। एक भोलेनाथ कैलाश पर्वत पर विराजमान है तो एक भोला हमारे विश्वास पर विद्यमान है। हम विश्वास, भरोसा, दृढ़ता को अपने मन में धारण कर भक्ति के बल पर मुक्ति तक पहुंच सकते हैं।
कथा वाचन के मध्य में पंडित श्री प्रदीप मिश्रा ने मनुष्य के इसी विश्वास को श्री कमलनाथ के उदाहरण के रूप में प्रस्तुत करते हुये बताया कि उन्हें विश्वास था कि छिन्दवाड़ा की पावन धरा पर कथा के आयोजन से बारिश होगी और तीन दिनों की कथा में तीन दिनों से हो रही इस अमृत वर्षा ने सूखी फसलों को जीवनदान देकर किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। एक अन्य उदाहरण देते हुये पंड़ित जी ने कहा कि अपनी भूमि के लिये, अपनी कर्मभूमि के लिये कुछ अच्छा करने का प्रयास करना भी भक्ति का एक प्रकार है, उन्होंने कहा कि अपने जिले की भावी पीढ़ी को आत्मनिर्भर और हुनरमंद बनाने के लिये श्री कमलनाथ ने जितने स्किल सेंटर बनवाये हैं उसके लिये मैं उन्हें साधुवाद देता हूं जहां से ट्रेनिंग कर युवा नौकरी भी प्राप्त कर रहे हैं अत: यह सत्य है कि जब तक विश्वास न हो हम परमात्मा तक नहीं पहुंच सकते।
भागवत भूषण श्री मिश्रा ने कहा कि हमें अपने बच्चों में अच्छे संस्कार देना आवश्यक है, पानी की कमी से फसलें बिगड़ जाती है और संस्कारों की कमी से नसलें बिगड़ जाती है। उन्होंने एक प्रसंग सुनाते हुये कहा कि लोग पूजा भक्ति के लियेभी कार्यक्रम बनाते हैं। युवा अवस्था में जाने अनजाने में किये गये पापों के लिये बुढ़ापे में प्रायश्चित करने की योजना बनाते हैं, जबकि ताजे घाव का उपचार तुरन्त होना चाहिये, जवानी के पापों को बुढ़ापे में धोने की सोचना कितना सही है। उन्होंने कहा कि संसार में एक व्यक्ति सदैव ऊंचा सोचता है और एक व्यक्ति नीचा सोचता है परन्तु यह भी सत्य है कि नीचा सोचने वाला नीचा ही हो जाता है। पंडित श्री मिश्रा ने आगे कहा कि शिव तत्व की प्राप्ति भगवत भजन से है आपके अच्छे समय में से जितना समय भगवान को देंगे भगवान भोले नाथ अपने संकट काल में आपको भी उतना ही समय देंगे। भगवान को आपके द्वारा चढ़ाये गये नारियल प्रसाद की आवश्यकता नहीं है आपके समय और समर्पण की आवश्यकता है और आवश्यकता पड़ने पर भगवान कभी भगवान बनकर नहीं आते हैं बल्कि वे आपके उस आपदा काल में आपके मित्र, परिचित या रिश्तेदार का रूप धारण कर आते हैं और सहारा बनते हैं।
पंड़ित श्री प्रदीप मिश्रा जी ने गत दिवस की तरह आज भी उन्हें प्रेषित किये गये पत्रों का उल्लेख करते हुये कहा कि श्री शिव की आराधना से आसाध्य रोगों का उपचार भी संभव है बस मन में ईश्वर के प्रति विश्वास होना चाहिये। छिन्दवाड़ा में आयोजित श्री शिवपुराण कथा के आयोजन पर उपस्थित भक्तजनों की भीड़ देखकर उन्होंने कहा कि मुझे अनेकों लोगों ने बताया है कि छिन्दवाड़ा में आयोजित होने वाली विभिन्न धार्मिक कथाओं में यह सबसे बड़ी कथा है जहां असंख्य और अपार रूप में भक्तजन पधारे हैं, उन्होंने इस पुनीत आयोजन के लिये समस्त भक्तजनों से कहा कि आप पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ और सांसद श्री नकुलनाथ इस आयोजन का आधार बिन्दु माने और इस धर्मकथा ज्ञान यज्ञ के लिये उन्हें साधुवाद दें।
------------------------------------
वार्डवासियों की मूलभूत समस्याओं का हुआ निराकरण
नकुलनाथ ने जताया जनता का आभार
छिन्दवाड़ा:- नगरीय निकाय चुनाव में जनता ने हमें चुनकर सेवा का अवसर प्रदान किया है, इसीलिये आज हम जनता की सेवा कर पा रहे हैं। पिछली नगर पालिका व निगम की सरकारों ने वार्ड क्रमांक 41 की विभिन्न मूलभूत समस्याओं का निराकरण नहीं किया। किन्तु निगम में कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले वार्डवासियों की सुविधाओं में इजाफा किये जाने की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं, उक्त उदगार सांसद श्री नकुलनाथ ने वार्ड 41 में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये।
निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 41 में वर्षों से मीठे पानी की समस्या, झोपड़ पट्टी...
भारत में दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) ने एक परिवर्तनकारी यात्रा शुरू
डीईपीडब्ल्यूडी की समावेशिता का विज़न: नई पहलों से जीवन में बदलाव
प्रमुख बदलाव: डीईपीडब्ल्यूडी की पांच पहलें दिव्यांगता अधिकारों के परिदृश्य को नया आकार देंगीसामाजिक...
त्रिशक्ति राष्ट्रीय मंच ने छिंदवाड़ा के साहित्यकारों का किया सम्मान
त्रिशक्ति मंच अभावों में तरसते वंचितों की आवाज है - अवधेश तिवारी
त्रिशक्ति मंच नारी के भीतर छिपे योद्धा की सृजनात्मक शक्ति है - प्रो.अमर...
सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग बंद कर बहिष्कार की शपथ
1 जुलाई, 2022 से पहचान की गई एकल उपयोग वाली प्लास्टिक वस्तुओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है
सतपुड़ा एक्सप्रेस अमरवाड़ा:-मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के...
समग्र पोर्टल पर नये परिवार व मौजूदा परिवार में नये सदस्य को जोड़ने की...
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा/ राज्य शासन के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा समग्र पोर्टल पर नये परिवार व मौजूदा परिवार में नये सदस्य को जोड़ने की...
प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती उइके ने ली अधिकारियों की बैठक
जल जीवन मिशन और जल निगम के कार्यों की समीक्षा की
जल जीवन मिशन में हर गांव, बसाहट, टोला हो शामिल, आवश्यक हो तो पुनः...
बागेश्वर धाम सरकार: भव्य कलश यात्रा से होगा दिव्य कथा का शुभारंभ
-कथा श्रवण के लिये सज गया सिमरिया का दरबार
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा:- श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर सिमरिया में संतों के समागम के साथ बाबा बागेश्वर बाला जी महाराज के परम भक्त पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री अपने सन्यासी बाबा और दादागुरू की शुभाशीष से असंख्य भक्तों के समक्ष प्रभु की कथा का बखान करेंगेइस अलौकिक आयोजन को सम्पूर्ण श्रद्धाभाव से सानंद सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैआज भव्य कलश यात्रा के साथ ही दिव्य कथा का शुभारंभ होगा।
कलश यात्रा की सम्पूर्ण जानकारी देते हुये मारूति नंदन सेवा समिति ने बताया कि कथा पूर्व वरूण देव की आराधना कर पवित्र जल से स्थापित किये जाने वाले देवी देवताओं के पूजन का विधान है इस हेतु महिलाओं द्वारा सम्पूर्ण श्रद्धाभाव से कलश में जलभर कर एक शोभा यात्रा निकाली जायेगी। इस जल कलश शोभा यात्रा का शुभारंभ दोपहर दो बजे से चिखलीकला माता मंदिर से प्रारंभ होगा तथा इस यात्रा का समापन दिव्य कथा स्थल पर होगा। समिति द्वारा की गई व्यवस्था के अनुसार लगभग पांच हजार सौभाग्यवती इस कलश को धारण करेंगी और अनुमानित तौर पर सम्पूर्ण नगर, समीपस्थ ग्राम एवं जिले के अन्य क्षेत्रों से असंख्य महिलायें इस जलकलश यात्रा में सम्मिलित होंगी।
विदित हो कि दिनांक 5 अगस्त से प्रारंभ होने वाली दिव्य कथा में पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी अपरान्ह 4 बजे से सांय 7 बजे तक कथा प्रस्तुत करेंगेसमिति द्वारा समस्त स्त्री पुरुष धर्म प्रेमियों के बैठक की वॉटर प्रूफ पंडाल में समुचित व्यवस्था की गई है साथ ही साथ दोपहिया एवं चौपहिया वाहनों के लिये व्यवस्थित पार्किंग का निर्माण भी किया गया है लगभग पंद्रह सौ सेवादार कथा स्थल पर अपनी सेवायें देंगेसमिति में समस्त धर्म प्रेमियों से आग्रह किया है कि वे कथा समय से पूर्व उपस्थित होकर अपना स्थान ग्रहण कर लें ताकि उन्हें कोई असुविधा न होकथा का समापन 7 अगस्त को सांय 7 बजे होगा।






















