भाजपा महिला मोर्चा ने जुन्नारदेव विधानसभा के उमरिया, घुट्टी, जुन्नारदेव विशाला और नगरीय क्षेत्रों में किया जनसंपर्क
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।पिछले 10 वर्षों में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को सुविधा, सुरक्षा, सम्मान प्रदान किया है। गैस कनेक्शन के लिए उज्ज्वला, महिला शौचालयों के लिए स्वच्छता और घरों में नल के पानी के लिए जल-जीवन जैसी विचारपूर्वक बनाई गई योजनाओं ने न केवल महिलाओं के जीवन को सरल बनाया, बल्कि उन्हें आत्मसम्मान के साथ आत्मविश्वास की भावना भी प्रदान की है। उक्त बातें जुन्नारदेव विधानसभा अंतर्गत उमरिया, घुट्टी, जुन्नारदेव विशाला, वार्ड नं 10 पंचशील कॉलोनी समेत अन्य नगरीय क्षेत्रों में जनसंपर्क के दौरान शालिनी बंटी साहू ने कहीं।
जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों ने महिला मोर्चा की बहनों का स्वागत कर लोकसभा चुनावों में कमल फूल की बटन दबाकर बंटी विवेक साहू को विजय बना मोदी जी के हाथों को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।श्रीमति साहू ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं के दैनिक जीवन से कठिनाई को दूर करने का वचन निभाया है।
उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी सिलेंडर के बढ़ते उपयोग ने धुआं-मुक्त रसोई उपलब्ध कराई है, इससे करोड़ों महिलाओं को धुएं से होने वाली सांस की पुरानी बीमारियों से बचाया है। स्वच्छ भारत अभियान की सफलता के साथ, करोड़ों महिलाएं अब सुरक्षा व गरिमा के साथ निडर रहकर अपने घरों में ही शौचालय तक पहुंच में सक्षम बनी हैं। दैनिक उपयोग के लिए लंबी दूरी तक पैदल चलकर पानी लाना अतीत की बात होती जा रही है, क्योंकि देशभर के घरों में जल जीवन मिशन के तहत नल के पानी के कनेक्शन मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर निर्भर है। सरकार की मुद्रा योजना के अंतर्गत 27 करोड़ से अधिक महिलाओं को ऋण प्रदान किए गए हैं। इसने देश भर में करोड़ों महिलाओं को उद्यमी बनाकर वित्तीय रूप से स्वतंत्र होने में सक्षम किया है, वहीं सुकन्या समृद्धि योजना खाते खोले गए हैं। पीएम आवास योजना में महिलाओं को परिवार का स्वामित्व दिया जा रहा है, इस प्रकार वे घरेलू निर्णय लेने में सक्रिय रूप से भागीदार बन रही हैं।
मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल में महिलाएं सुदृढ़ रूप से आगे बढ़ी हैं।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा गरिमा प्रतीक दामोदर, जिला महिला मोर्चा मंत्री श्रीमती सपना सोनी, नगर पालिका उपाध्यक्ष जुन्नारदेव सोनिया कुमारी, स्मृति यादव, भुवनेश्वरी भनारे, सपना पाल, जुन्नारदेव नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे, जुन्नारदेव मंडल अध्यक्ष श्री नवजीत जैन लीना चौरसिया,रंजीता डेहरिया, सोनिया धुर्वे उर्मिला नागले,किरण कपूर,सविता बोसम स्मृति यादव उमिला अमरवानसी रंजीता धुर्वे,पुष्पा यादव समेत बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की बहने उपस्थित थी।