Home MORE प्रदेश कार्यालय में छिंदवाड़ा के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियां ने ली भाजपा की...

प्रदेश कार्यालय में छिंदवाड़ा के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियां ने ली भाजपा की सदस्यता

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

कांग्रेस की महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती सुहागवती सरेयाम एवं कांग्रेस के पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना के पुत्र अजय सक्सेना सहित 400 से अधिक पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियां का मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर किया पार्टी में स्वागत

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी, प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष प्रदेश कार्यालय में गुरूवार को छिंदवाडा से महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री एवं कांग्रेस के पूर्व मंत्री तेजीलाल सरेयाम की बहू सुहागवती सरेयाम, कांग्रेस के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता दीपक सक्सेना के पुत्र अजय सक्सेना, नगरनिगम छिंदवाड़ा के नेता पार्षद पं. राम शर्मा, छिंदवाड़ा नगरनिगम के सभापति चंद्रभान देवरे, पूर्व मंडी अध्यक्ष नंदकिशोर सूर्यवंशी, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला, पार्षद सुनिता विजय पाटील, शिवानी बंटी सक्सेना, अभिनव मनोज कुशवाहा, आसिफ खान बंटी, विनय पांडे, हनी साहू, श्री बुनकर, उपसरपंच गुरैया सिंद्धार्थ कराड़े, उपसरपंच रोहनाकला गोलू यादव, महेन्द्र छोटू पाल, गौरव चौधरी, रजनीश पांडे, जोन प्रभारी नगर कांग्रेस छिंदवाड़ा विनोद गढेवाल, पूर्व पार्षद लव ठाकुर, सचिव शहर कांग्रेस छिंदवाड़ा कुश ठाकुर, सहजोन प्रभारी शहर कांग्रेस मिलिंद नवघरे, अध्यक्ष वार्ड 5 पंकज शर्मा, सहजोन प्रभारी शहर कांग्रेस विपिन यादव, शिवदयाल शर्मा, चुन्नीलाल खुराना, राजाराम, वार्ड समन्वयक वार्ड क्र. 5 कृष्णाराव साठे, चुन्नीलाल खुराना, राजाराम राठौर बूथ प्रभारी, बूथ प्रभारी वार्ड क्र. 5 गणपत साहू, वार्ड अध्यक्ष वार्ड क्र. 44 मनोज सरेठा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष हर्रई, रमेश कुमार साहू, पूर्व नगर अध्यक्ष हर्रई कमलेश साहू, पूर्व मंडी अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस श्याम साहू हर्रई, जुन्नारदेव विधानसभा प्रभारी डॉ. नरेन्द्र सिंह ठाकुर, वरिष्ठ नेता यासीन खान, कांग्रेस पूर्व महामंत्री ऐबाबू खान, वार्ड प्रभारी जमशेद खान, एनयूएसआई जिला प्रभारी आरिश खान, कांग्रेस नेता इदरिश अंसारी सहित 400 से अधिक कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने एवं छिंदवाड़ा के भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री परमजीत विज, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष विजय पांडे, जिला उपाध्यक्ष धीरज बंटी पटेल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, भाजपा नेता संतोष पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, भाजपा नेता सैयद जाफर, चन्द्रपाल पटेल, ओम चौरसिया, गोलू पटेल, संदीप रघुवंशी, बबलू विश्वकर्मा, बामन साबले, उपस्थित थे।

वरिष्ठ अधिवक्ता प्रसून श्रीवास्तव, पूर्व आईपीएस लाड सहित अन्य ने ली भाजपा की सदस्यता

छिंदवाड़ा।  गुरूवार को कैबिनेट मंत्री मप्र शासन सह लोकसभा क्लस्टर प्रभारी श्री कैलाश विजयवर्गीय, लोकसभा सह प्रभारी संतोष पारिक, छिंदवाड़ा लोकसभा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष (कार्यकारी) श्री शेषराव यादव, जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष दारा जुनेजा, छिन्दवाड़ा नगर मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली के समक्ष स्थानीय एकार्ड होटल में भाजपा की रीति नीति और मोदी जी के विकसित भारत संकल्प से प्रभावित होकर सुधीर वी लाड पूर्व आईपीएस, प्रसून श्रीवास्तव वरिष्ठ अधिवक्ता सह कांग्रेस नेता, अनुराग श्रीवास्तव ’अन्नू भैया’, बंटी शुक्ला, इरफान कश्मीरी, अन्निलाल दुबे, गोविंद सिंह डेहरिया, ऋषिकुमार वर्मा, जितेन्द्र मालवी, लक्ष्मण गुन्हेरे, अभिषेक चौबे, अंकित बुले, कमलेश सोनटके, आशिक मरकाम, दुर्गेश लिंगायत, बादल लोमटे, आकाश शिवहरे, संदीप मस्तकार, श्याम पन्द्राम समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं सामाजिक बंधुओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ।

संजय लोखंडे व नीरज पिंटू घोरके ने थामा भाजपा का दामन

छिंदवाड़ा।   मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष विजय पांडे के नेतृत्व में गुरूवार को जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव एंव कुनबी समाज के जिला उपाध्यक्ष, छिंदवाड़ा टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय लोखंडे  व पूर्व जिला युवा कांग्रेस महासचिव नीरज पिंटू घोरके ने लोकसभा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू, जिला भाजपा कार्यवाहक अध्यक्ष शेषराव यादव, लोकसभा प्रभारी नरेश दिवाकर, लोकसभा सह प्रभारी संतोष पारिक, जिला उपाध्यक्ष दारा जुनेजा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, भाजपा नेता मनोज सक्सेना, विश्वेन्द्र बैस, रवि मालवी, अरविंद राजपूत, पप्पू राय की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उनके साथ वार्ड नं 33 कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल नखाते, अमित शर्मा, निक्की नागोरे, संतकुमार मालवी, लकी दुबे, आशीष सिघने, गौरव लोखंडे, आदेश खरे, अक्षय पैठने, करण अलोनकर, राजा कनोजिया, श्रीकांत धर्माधिकारी, अंशुल जैन, नितिन गौहर, मृणाल मालवी, गौतम उसरेठे, राहुल मोंटी घोरके, राकेश पाठे व अन्य ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें