Home MORE कलेक्टर श्री पुष्प ने शहर के राम मंदिर में की साफ-सफाई

कलेक्टर श्री पुष्प ने शहर के राम मंदिर में की साफ-सफाई

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा/ अयोध्या में 22 जनवरी को प्रस्तावित भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तारतम्य में राज्य शासन के निर्देशों के अनुसार छिंदवाड़ा जिले में भी सभी महत्वपूर्ण मंदिरों की साफ-सफाई के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर श्री मनोज पुष्प आज छिंदवाड़ा शहर की छोटी बाजार स्थित राम मंदिर पहुंचे और जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ श्रमदान कर मंदिर परिसर की सफाई की। इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य श्री विवेक साहू, श्री रमेश पोफली व श्री रोहित पोफली सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, सत्य धर्म मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री हरि ओम सोनी, अपर कलेक्टर श्री के.सी. बोपचे व नगरपालिक निगम के आयुक्त श्री राहुल सिंह सहित अन्य शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी मंदिर परिसर की सफाई के लिए श्रमदान किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने बताया कि भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तारतम्य में शासन के निर्देशानुसार जिले में भी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत धार्मिक स्थलों, मंदिरों, शासकीय कार्यालयों की साफ-सफाई की जा रही है, प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं, भगवान श्रीराम से संबंधित विषय वस्तुओं पर चर्चा, परिचर्चा, वाद-विवाद प्रतियोगितायें, निबंध प्रतियोगितायें आदि का आयोजन किया जा रहा है।

इसमें सभी शासकीय-अशासकीय संस्थायें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि आप भी विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों को करते हुए इस अभियान से स्वयं भी जुड़ें व औरों को भी प्रेरित करें।

भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तारतम्य में छिंदवाड़ाजिले के सभी शासकीय कार्यालयों में विशेष सफाई अभियान प्रारंभकलेक्टर श्री पुष्प ने कलेक्टोरेट परिसर की सफाई कर अभियान का शुभारंभ किया

छिन्दवाड़ा/ अयोध्या में 22 जनवरी को प्रस्तावित भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तारतम्य में प्रदेश शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप छिंदवाड़ा जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के मार्गदर्शन में जिले के प्रत्येक विभाग के सभी शासकीय कार्यालयों में मंगलवार से विशेष सफाई अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। जिले में इस विशेष सफाई अभियान का शुभारंभ कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने आज कलेक्टर कार्यालय परिसर की साफ-सफाई करके किया।

इसके बाद अपर कलेक्टर श्री के.सी. बोपचे, नगरपालिक निगम के आयुक्त श्री राहुल सिंह, परियोजना अधिकारीजिला शहरी विकास अभिकरण श्री रोशन सिंह बाथम, नायब तहसीलदार सुश्री दृष्टि चौबे व साक्षी शुक्ला सहित कलेक्टोरेट परिसर के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री पुष्प ने जानकारी दी कि जिले के शासकीय कार्यालयों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए यह स्वच्छता अभियान 26 जनवरी तक जिले के सभी ग्रामों, जनपदों, नगरीय क्षेत्रों और जिला मुख्यालय के सभी शासकीय कार्यालयों में चलाया जाएगा। इसमें 21 जनवरी तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा और इसके बाद 21 से 26 जनवरी तक शासकीय कार्यालयों में रोशनी की जायेगी। उन्होंने इस संबंध में सभी विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने और साफ-सफाई कार्य के फोटोग्राफ्स, वीडियो व रिपोर्ट जिले के ग्रुप में भेजने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर श्री पुष्प ने जिले की खुशहाली के लिए बड़ी माता मंदिर में की प्रार्थना

छिन्दवाड़ा/ / अयोध्या में 22 जनवरी को प्रस्तावित भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तारतम्य में प्रदेश शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप छिंदवाड़ा जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में छिंदवाड़ा शहर के छोटी बाजार स्थित राम मंदिर में स्वच्छता के लिए श्रमदान करने के बाद कलेक्टर श्री पुष्प बड़ी माता मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मातारानी के दर्शन कर प्रार्थना की और जिले की खुशहाली के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री के.सी.बोपचे और नगरपालिक निगम आयुक्त श्री राहुल सिंह भी साथ में थे।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें