श्री राम मंदिर दर्शन अभियान की लोकसभा टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू के मार्गदर्शन में हुई बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। स्थानीय भाजपा कार्यालय में विगत दिवस एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें अयोध्या में बन रहे भव्य दिव्य राम मंदिर में विराजमान श्री रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के पश्चात भारतीय जनता पार्टी वृहद स्तर पर देशभर में श्री राम मंदिर दर्शन अभियान चलाएगी उसी के तहत छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में भी लगभग 6000 दर्शनार्थियों को प्रेरित कर श्री राम मंदिर के दर्शन के लिए अयोध्या भेजा जाएगा। इस यात्रा का व्यय सीमित रहेगा जिसे दर्शनार्थी स्वयं वहन करेंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने इस अभियान की लोकसभा टोली को मार्गदर्शित करते हुए अभियान से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें बताई तथा सभी को इस कार्य को प्रमुखता से संपादित करने का आग्रह भी किया। श्री साहू ने आगामी 14 जनवरी से 21 जनवरी के बीच सभी देव-स्थलों एवं मठ-मंदिरों में राम भक्तों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों को साथ लेकर स्वच्छता अभियान चलाने पर विशेष ज़ोर दिया। इस अभियान के लोकसभा प्रभारी अरविंद राजपूत ने बताया कि घर-घर अक्षत अभियान के माध्यम से निमंत्रण देकर सभी को अयोध्या चलने के लिए आवाहन किया जा रहा है तथा सभी से इस महोत्सव को दीपावली की तरह हर्षोल्लाह के साथ मनाने का निवेदन भी किया जा रहा है। इस बैठक का संचालन अभियान के लोकसभा सह प्रभारी शिरिन आनंद दुबे ने किया और बताया कि जल्द ही अयोध्या यात्रा के रजिस्ट्रेशन प्रारंभ होंगे तथा सभी 33 मंडलों में दर्शनार्थियों की सूचियां तैयार की जाएगी। आभार प्रदर्शन करते हुए लोकसभा सह-प्रभारी डाॅ. कृष्ण हरजानी ने इस अभियान को अभूतपूर्व व ऐतिहासिक कार्य बताकर सभी उपस्थित पदाधिकारियों का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश जुनेजा(दारा), भाजपा जिला कार्यालय मंत्री अलकेश लाम्बा सहित समस्त मंडल प्रभारी उपस्थित रहे।श्रीराम मंदिर दर्शन अभियान के लिए बनाई गई है विशेष टोलीराम मंदिर दर्शन अभियान के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री वी.डी. शर्मा एवं अभियान के प्रदेश प्रभारी श्री पंकज जोशी के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू की सहमति से तथा समस्त मंडल अध्यक्षों की अनुशंसा पर विशेष टोली बनाई है जिसमें छिन्दवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से चंचलेश साहू,जीत सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र चौधरी, सतीश यदुवंशी, वेद प्रकाश चौरसिया, अनिल सनोडिया, मनोज लिल्हारे, आदित्य ठाकुर, राजेश रघुवंशी, गिरीश कोरडे, कैलाश जायसवाल, सूर्यकांत गाडरे, सीताराम कोरडे, दिनेश भकने, सुनील जोगी, आनंद ठाकुर, वेद सिसोदिया, राजू रघुवंशी, जितेंद्र सूर्यवंशी, अमित यादव, राकेश बेलवंशी, भूपेश चौरसिया, भूषण संदीप सूर्यवंशी, दिन्नू साहू, दीपक डेहरिया, धनंजय साहू, मुकेश यादव, सुरेश सनोडिया, सोनू संतोष राय, योगेश यादव, भूपेंद्र सेन, हरीश साहू, हरिसिंह अहके को मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पीएम विश्वकर्मा से संवरेगा कारीगरों का जीवन: विवेक बंटी साहू
भाजपा जिला अध्यक्ष ने योजना का लाभ उठाने की अपील की
छिंदवाड़ा: कारीगरों का जीवन संवारने के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना मील का पत्थर साबित होगी। ज़िला भाजपा अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने जिले के कारीगरों से आगे आकर इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान उन्होंने कहा की इस योजना के फॉर्म भरे जा रहे हैं। शनिवार को भाजपा अध्यक्ष हर्रई विकासखंड के अंतर्गत आने वाले सुदूर ग्रामीण अंचल की ग्राम पंचायत कोठिया और पलानी पहुंचे थे। यहां विवेक बंटी साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत देश की यशस्वी प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश के कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। भारत सरकार ने इस योजना के लिए 13 हजार करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। इस स्कीम के अंतर्गत देश के करीब 30 लाख से ज्यादा पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को लाभान्वित किया जाएगा। विवेक बंटी साहू ने कहा की
इस योजना के तहत पात्र लोगों को सरकार की तरफ से 5 फीसदी रियायती ब्याज की दर से 3 लाख रुपए की धनराशि उपलब्ध कराया जाएगा।
उपकरणों के खरीद के लिए 15000 का अनुदान भी मिलेगा। विवेक बंटी साहू ने ग्रामीणों को बताया की
इस योजना के अंतर्गत 18 क्षेत्रों में कार्य करने वाले व्यक्ति इसका लाभ उठा सकते हैं। इनमें राजमिस्त्री, नाई, माली, धोबी, दर्जी, ताला बनाने वाले, बढ़ई, लोहार, सुनार, अस्त्रकार, मूर्तिकार, जूता बनाने वाले कारीगर, नाव निर्माता, टोकरी,चटाई, झाड़ू बनाने वाले गुड़िया और खिलौना निर्माता, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, फिशिंग नेट निर्माता इस योजना का लाभ उठा सकते है। कार्यक्रम में अमरवाड़ा विधानसभा प्रभारी सुश्री मोनिका मनमोहन शाह बट्टी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति नितिन तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीताराम डेहरिया ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी, संतोष यादव, जनपद अध्यक्ष नीलेश कंगाली, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रिज़वान कुरैशी, अंत्योदय प्रकोष्ठ जिला संयोजक अरविंद राजपूत, मुकेश सूर्यवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सरकारी महकमों के अधिकारी कर्मचारी तथा ग्रामीण जन उपस्थित थे।
