Home MORE लाडली बहने जिताएंगी छिंदवाड़ा जिले की सातों सीट- रणजीत पाटिल

लाडली बहने जिताएंगी छिंदवाड़ा जिले की सातों सीट- रणजीत पाटिल

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

विधायक प्रवास योजना के अंतर्गत मुंबई विधायक रणजीत सिंह मोहिते पाटिल का अमरवाड़ा में दौरा

सतपुड़ा एक्सप्रेस अमरवाड़ा-भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के द्वारा विधायक प्रवास योजना के अंतर्गत अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में मुंबई के भाजपा विधायक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद रणजीत सिंह मोहिते पाटील ने तूफानी दौरा कर कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया I अमरवाड़ा नगर, ग्रामीण मंडल भाजपा की बैठक में विधायक ने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के टिप्स दिए I

बैठक मे भाजपा कार्यकर्ताओं को भाजपा जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, पूर्व विधानसभा प्रभारी उत्तम ठाकुर, नितिन तिवारी, श्रीमती कामिनी शाह, जनपद अध्यक्ष निलेश कंगाली, रामनारायण परतेती ने भी संबोधित किया I विधायक ने ग्राम सेजा में सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में वृक्षारोपण, ग्राम करबढोल में महिला समूह के साथ बैठक एवं ग्राम छुइ, पौनार में पूर्व मंडल अध्यक्ष भूप सिंह पटेल एवं जिला पंचायत सदस्य चैन सिंह वर्मा के निवास पर कार्यकर्ताओं तथा ग्रामवासियों से चर्चा की I अमरवाड़ा नगर मंडल की बैठक पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभाकक्ष में तथा भाजपा के निर्वाचित पार्षद एवं जनपद सदस्यों की बैठक नगरपालिका अध्यक्ष कक्ष में लेकर समीक्षा की और नगर के विभिन्न हितग्राहियों तथा गणमान्य नागरिकों से भेंट की I


विधायक रणजीत सिंह मोहिते पाटिल ने कहा अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में हर जगह लाडली बहने भाजपा की सरकार बनाने संकल्पित है और आगामी विधानसभा चुनाव में लाडली बहनों के समर्थन से भारतीय जनता पार्टी छिंदवाड़ा जिले की सातों सीटों पर विजय श्री प्राप्त करेगी I उन्होंने बताया भाजपा सरकार ने किसानों को ₹1000 प्रतिमाह किसान सम्मान निधि, लाडली बहनों को ₹1000 प्रतिमाह की राशि, उज्ज्वला योजना का गैस सिलेंडर, 4 साल से लगातार गरीबों को निशुल्क राशन, हर गरीब को अपना मकान बनाने नगद ढाई लाख रुपए की सहायता जैसी सैकड़ो सहायता राशि प्रदान की है, जिससे लोगों का विश्वास बीजेपी पर बड़ा है और मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है I
कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, पार्षद, जनपद सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे I

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें