“फंक्शनल अंग्रेजी रोजगार प्राप्ति की खिड़की खोलती है “: प्रो. सिंह
” नई शिक्षा नीति में छात्रों को बहुभाषा भाषी बनने से जोर दिया है:” प्रो. सिंह
“अंग्रेजी में कार्यात्मक दक्षता स्वयं को प्रस्तुत करने का जरिया है”: प्रो सिंह
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा: पी. जी. कॉलेज छिंदवाड़ा का अंग्रेजी विभाग अगले सत्र से छिंदवाड़ा जिले के छात्रों के लिए प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम के रूप में रोजगार मूलक फंक्शनल अंग्रेजी का पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. पी. आर. चंदेलकर के निर्देशन में गठित बोर्ड ऑफ स्टडीज की मीटिंग में अंग्रेजी के छात्रों को कार्यात्मक अंग्रेजी की व्यावहारिक उपयोगिता को रेखांकित करते हुए विषय विशेषज्ञ प्रो. अमर सिंह ने कहा कि कार्यात्मक अंग्रेजी रोजगार प्राप्ति का मूल मंत्र है, अंग्रेजी के भाषाई ज्ञान के व्यावहारिक प्रयोग से रोजगार की संभावनाओं की खिड़की खुल ती है। नई शिक्षा नीति में छात्रों को बहुभाषा भाषी बनाने पर जोर दिया गया है। अंग्रेजी में कार्यात्मक दक्षता स्वयं को प्रस्तुत करने का जरिया है। दूसरे विषय विशेषज्ञ प्रो. शहनाज़ खान ने कहा कि फंक्शनल अंग्रेजी का पाठ्यक्रम अंग्रेजी शिक्षण में आने वाली चुनौतियों के समाधान में सहायक होगा। विभागाध्यक्ष प्रो. दीप्ति जैन ने फंक्शनल अंग्रेजी में छात्रों द्वारा किए श्रम को आत्मविश्वास में वृद्धि का एक बेहतरीन जरिया बताया। प्रो. तृप्ति मिश्रा ने कहा कि छात्र आधुनिक युग की रोजगार की जरूरतों के मुताबिक अंग्रेजी के संप्रेषण कौशल से व्यक्तित्व विकास को तराशने पर जोर दिया। प्रो. पी. एन. सनेसर ने कहा कि कार्यात्मक अंग्रेजी की दक्षता छात्र जीवन में मील का पत्थर साबित होती है। प्रो. जी. बी. डहेरिया ने कहा कि यह पाठ्यक्रम छात्रों को अंग्रेजी बोलने, सुनने, लिखने और पढ़ने की विशेष काबिलियत प्रदान करेगा। प्रो. नीलिमा सोनी ने कहा कि भाषा कोई भी हो, बिना उसकोव्यवहार में लाए उसका भरपूर उपयोग नहीं हो सकता है। प्रो. नवनीत भाटिया ने कहा कि भाषा के बिना कार्यकारी ज्ञान के सैद्धांतिक ज्ञान अप्रयुक्त रह जाता है।