सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।नगर निगम का एक लापता अधिकारी चार माह का वेतन मांग रहा है। उक्त अधिकारी ने बकायदा वेतन के लिए नगर निगम को पत्र लिखा है। जिसमे अधिकारी ने संघ के पदाधिकारी होने का हवाला भी दिया है। हालांकि निगम ने स्पष्ट कर दिया है नो वर्क नो पेमेंट।
बता दें कि नगर पालिक निगम में शशांक शाह इनवाती की 5 दिसंबर 2022 को उपयंत्री के पद पर ज्वाइनिंग दी थी। ज्वाइनिंग के बाद उक्त उपयंत्री कार्यालय पहुंचा ही नहीं। लंबा समय बीत जाने के बाद नगर निगम आयुक्त ने नियमानुसार चार महीने में तीन नोटिस जारी किए थे। इसके बावजूद उपयंत्री डियूटी पर नहीं पहुंचे। उपयंत्री दिलेरी के क्या कहने, चोरी ऊपर से सीना जोरी करते हुए नगर निगम को चार महीने के वेतन के लिए पत्र लिखकर दवाब बना रहा है। हालांकि नगर निगम ने उपयंत्री को वेतन नहीं दिया है।
निगम को दिया संघ का हवाला
उपयंत्री ने निगम को जो पत्र व्यवहार किया है उसमें पद के साथ संघ का हवाला दिया है। शायद संघ की आड़ लेकर उपयंत्री वेतन निकलवाने का प्रयास कर रहा है। अब देखना यह है कि निगम उपयंत्री को वेतन का भगतान करते है या नहीं।
चार महीने से गायब है उपयंत्री
बता दे कि शशांक शाह ने 5 दिसम्बर 2022 को निगम में उपयंत्री के पद पर ज्वानिंग दी थी। ज्वाइनिंग के बाद से उपयंत्री अभी तक कार्य पर उपस्थित नहीं हुआ। उल्टा बिना ज्वाइनिंग के निगम से वेतन की मांग कर रहा है। चार माह बीत जाने के बाद भी उपयंत्री नियमित रूप से उपस्थित नहीं हुआ।
इनका कहना है…
उपयंत्री की उपस्थिति नहीं होने के कारण वेतन का भुगतान नही किया जा सकता।
राहुल सिंह आयुक्त नगर पालिक निगम