Home CITY NEWS भाजपा नेता के मकान में अनैतिक गतिविधियों का आरोप, मोहल्ले वालों ने...

भाजपा नेता के मकान में अनैतिक गतिविधियों का आरोप, मोहल्ले वालों ने रंगे हाथों पकड़ा

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

रिहायशी इलाके में इमलीखेड़ा चौक के पास खाली मकान में मिली एक युवती और दो युवक, एक युवक मौके से फरार; पुलिस ने युवक-युवती को पूछताछ के लिए लिया हिरासत में

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। नागपुर रोड स्थित इमलीखेड़ा चौक के पास रिहायशी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब मोहल्ले के लोगों ने एक मकान में कथित रूप से चल रही अनैतिक गतिविधियों का खुलासा करते हुए एक युवती और दो युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि यह मकान भाजपा नेता का है।

स्थानीय लोगों ने पकड़े गए युवक-युवती को पुलिस के हवाले कर दिया।मोहल्ले के लोगों के अनुसार, उक्त मकान में पिछले कई दिनों से संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की आशंका थी। करीब दो महीने पहले भी स्थानीय लोगों ने मकान से कुछ युवक-युवतियों को पकड़ा था। उस समय मकान मालिक द्वारा माफी मांगने और दोबारा ऐसी गतिविधियां नहीं होने का आश्वासन देने के बाद मामला शांत हो गया था।

रविवार रात फिर पहुंच गए युवक-युवतीरविवार की रात एक बार फिर मकान में संदिग्ध गतिविधियां होने की सूचना मिलने पर मोहल्ले के लोगों को शक हुआ। इसके बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मकान पर पहुंचे और अंदर जाकर जांच की। वहां एक युवती और दो युवक संदिग्ध अवस्था में मिले। मोहल्ले वालों के पूछने पर युवकों ने कथित तौर पर बताया कि उन्हें मकान की चाबी मकान मालिक ने दी थी।

एक युवक मौके से फरार, पुलिस कर रही पूछताछ स्थानीय लोगों के मुताबिक, मकान सामान्यतः खाली रहता है। मकान मालिक शहर में निवास करते हैं। घटना के दौरान एक युवक मौके से फरार हो गया, जबकि स्थानीय लोगों ने एक युवक और युवती को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।फिलहाल पूरे मामले में पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मकान में वास्तव में किस तरह की गतिविधियां संचालित हो रही थीं और इसमें किन लोगों की भूमिका है। मामले में मकान मालिक की भूमिका, मकान की चाबी दिए जाने के आरोप और पूर्व में सामने आई शिकायतों की भी जांच जरूरी है

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें