Home SPORTS विभागीय राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सुरलाखापा की आठ छात्राओं का चयन

विभागीय राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सुरलाखापा की आठ छात्राओं का चयन

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

रिपोर्ट: आलोक सूर्यवंशी


सतपुड़ा एक्सप्रेस अमरवाड़ा:जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित खेल गतिविधियों में वार्षिक खेल कैलेंडर के अनुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरलखापा की आठ छात्राओं का चयन विभागीय राज्य स्तर शहडोल एवं झाबुआ के लिए हुआ जनजातीय कार्य विभाग के मुखिया सहायक आयुक्त सत्येंद्र सिंह मरकाम एवं सहायक संचालक लक्ष्मीकांत मिश्र के निर्देशन एवं जिला कीड़ा अधिकारी के अनुरोध शर्मा के मार्गदर्शन में खेल गतिविधियां संचालित है l


विभाग के क्रिकेट कोच ललित गुप्ता ने बताया कि संस्था की छात्रा सुनीला,अपेक्षा यादव पलक नेमा आरती इरपची सृष्टि उईके का चयन 17 वर्ष क्रिकेट में किया गया साथ ही भाग्यश्री व रजनीकांत एवं दीपिका उइके का चयन 18 वर्ष में किया गया


छात्राओं की इस कामयाबी पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी किशोर पांडे संकुल,प्राचार्य मुकेश श्रीवास्तव,अमित जैन,सीमा निषाद, प्रतीक्षा दागी,गौरीशंकर नामदेव ओमकारसिंह कुरचे,संजय नेगे,विजया डेहरिया,ब्रजलता डेहरिया,सुषमा डेहरिया,रजनी ग्यारसिया, प्रभा सल्लाम,कौशल्या सिंगारे,अनुश्री नेमा ने शुभकामनाएं दी कार्यक्रम का सफल संचालन ललित गुप्ता एवं आभार प्रदर्शन दिलशाद खान ने किया

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें