सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।नवरात्रि में गरबा की धार्मिक मर्यादा बनाए रखने को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल विभाग छिंदवाड़ा ने आज कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रचार प्रसार प्रमुख चीकू पाल ने बताया कि नवरात्रि हिन्दू समाज का पवित्र पर्व है, जो माँ दुर्गा की आराधना का प्रतीक है। लेकिन आज कुछ जगहों पर गरबा के नाम पर फिल्मी गाने, अशोभनीय नृत्य और बॉलीवुड, नियॉन, हैलोवीन जैसी पाश्चात्य थीमें परोसी जा रही हैं, जिससे धार्मिक भावनाएँ आहत हो रही हैं।
चीकू पाल ने बताया कि प्रशासन से हमारी 5 प्रमुख मांगें हैं – गरबा पंडालों में फिल्मी गानों पर रोक लगे, पारंपरिक भजनों को प्राथमिकता दी जाए, पाश्चात्य थीमों पर स्पष्ट गाइडलाइन जारी हो, पंडालों में पहचान सत्यापन अनिवार्य हो और नियम तोड़ने वाले आयोजकों की अनुमति निरस्त की जाए।उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि माँ दुर्गा की आराधना के इस पावन पर्व की गरिमा को बनाए रखने के लिए कठोर कदम उठाए जाएं।















