Home CITY NEWS पशुपालन विभाग बना भ्रष्टाचार का अड्डा

पशुपालन विभाग बना भ्रष्टाचार का अड्डा

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।उपसंचालक पशुपालन विभाग में भ्रष्टाचार एवं काले कारनामे रुकने का नाम नहीं ले रहे है उपसंचालक पशु विभाग में डॉ साहब द्वारा जिले के पशु चिकित्सालय में 75 लाख रूपये का बिजली मरम्मत कार्य कराया गया है जो टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी एवं मनचाही ग्वालियर की फर्म को मरम्मत कार्य के टेंडर देने का आरोप लगा है एवं वरिष्ठ कार्यालय द्वारा आरोप पत्र भी जारी हो चुका है जिसमें 5 से 10 हजार के कार्य के लिए लाखों के बिल निकाले गए हैं जिसके लिए इनके ऊपर शासकीय राशि गबन के आरोप लगे हुए हैं उसके बाद भी 30 वर्षों से जिले में डटे डॉ साहब के हौसले बुलंद है क्योंकि भ्रष्टाचार से कमाई हुई राशि से नीचे से लेकर ऊपर तक मोटी रकम देकर यह बचते चले आ रहे हैं उच्च अधिकारियों की ऐसी कौन सी मजबूरी है कि इतनी शिकायत होने के बावजूद भी डा साहब के ऊपर बहुत मेहरबान है ।

सूत्रों के अनुसार जिले में दो और क्लास वन अधिकारी पदस्थ है जब तक इनको अपने पद से अलग करके जांच नहीं कराया जाए तब तक इन पर निष्पक्ष जांच नहीं हो पाएगी ।

खास बात तो यह है कि इनकी जांच इनके कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दबाव डालकर करवा ली जाती हैं तभी तो लोग बोलते हैं कि इनका कोई कुछ नहीं कर सकता नीचे से लेकर ऊपर तक के अधिकारी को जेब में रखते हूं तगड़ी सैटिंग है।अभी तक जितनी भी जांच होती है उसमें बार-बार वही अधिकारी द्वारा जांच की जाती है जो इनके पक्ष के है या जिन पर दवाब डालकर जांच करवाई जा सके।

इसके बाद भी पशुपालन विभाग में 6:00 के बाद सेवानिवृत गैर विभागीय व्यक्ति को कार्यालय में बुलाकर फर्जी बिल लगाए जाते हैं यह बिल 6:00 के बाद ही क्यों लगाते हैं यह जानने योग्य बात है साथ ही यहां की लॉगिन आईडी मुर्गी फार्म इमली खेड़ा में भी महोदय के आदेश अनुसार चलाई जा रही है पहले भी इस प्रकार की शिकायतें हो चुकी है लेकिन महोदय द्वारा यह जांच अपनी अधिकारियों से दबाव डालकर निराधार बताई जाती रही है

कलेक्टर महोदय से अनुरोध है कि जिला कोषालय द्वारा आईपी एड्रेस चेक करवाकर इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए जिसमें पशुपालन विभाग की कोई भी कर्मचारी अधिकारी ना हो।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें