Home CRIME 320.8 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार;...

320.8 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार; पिस्टल और कारतूस भी बरामद

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 320.8 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 64 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक कंटेनर और टाटा सफारी कार सहित अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और नकदी जब्त कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की नाकाबंदी,पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत अमरवाड़ा थाना प्रभारी राजेन्द्र धुर्वे एवं पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि छिंदवाड़ा की ओर से एक कंटेनर और काले रंग की टाटा सफारी में भारी मात्रा में गांजा भरकर अमरवाड़ा होते हुए नरसिंहपुर की ओर ले जाया जा रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम तेंदनीमाल में हाईवे रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान संदिग्ध कंटेनर और टाटा सफारी दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों वाहनों के चालक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर भूमका घाटी के पास दोनों वाहनों को रोक लिया।

कंटेनर में छिपाकर रखा था 252.48 किलो गांजा,पुलिस की तलाशी के दौरान कंटेनर में बने विशेष गुप्त बॉक्स से 7 प्लास्टिक की बोरियों में कुल 252.48 किलो गांजा बरामद किया गया। वहीं टाटा सफारी कार की तलाशी लेने पर कार की डिक्की से 68.32 किलो गांजा बरामद हुआ।इस तरह दोनों वाहनों से कुल 320.8 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 64 लाख रुपये बताई गई है।

पिस्टल और जिंदा कारतूस भी मिलेपुलिस ने टाटा सफारी से गांजे के अलावा एक लोडेड पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस भी बरामद किए। इसके साथ ही आरोपियों के कब्जे से 8 मोबाइल फोन और 24,090 रुपये नकद जब्त किए गए हैं।

जब्त सामग्री- 320.8 किलोग्राम अवैध गांजा — अनुमानित कीमत करीब 64 लाख रुपये- एक कंटेनर — क्रमांक RJ 33 GA 2064- एक टाटा सफारी कार — क्रमांक UP 32 RP 5056- एक अवैध पिस्टल- 5 जिंदा कारतूस- 8 मोबाइल फोन- 24,090 रुपये नगद

पूछताछ में सामने आया तस्करी का नेटवर्कपुलिस के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा संतकबीर नगर, उत्तर प्रदेश निवासी सदनलाल चौरसिया के कहने पर लाया जा रहा था। आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा से मंगवाकर छत्तीसगढ़ के रास्ते रायपुर, नागपुर, मुलताई, छिंदवाड़ा और नरसिंहपुर होते हुए उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर ले जाया जाना था।पुलिस के अनुसार घटना में जब्त अवैध पिस्टल आरोपी मोनिस पिता अब्दुल सत्तार को सदनलाल चौरसिया द्वारा उपलब्ध कराए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

पुलिस अब गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क और इसके पीछे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।

ये 7 आरोपी हुए गिरफ्तार,पुलिस ने कार्रवाई में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें—1. संतोष गिरी, उम्र 33 वर्ष — कंटेनर चालक, जिला आगर-मालवा, मध्य प्रदेश।2. मोनिस, उम्र 26 वर्ष — निवासी उत्तर प्रदेश।3. अजय यादव, उम्र 27 वर्ष — निवासी जिला बस्ती, उत्तर प्रदेश।4. कृष्ण कुमार, उम्र 32 वर्ष — टाटा सफारी चालक, निवासी उत्तर प्रदेश।5. आदर्श सिंह, उम्र 27 वर्ष — निवासी उत्तर प्रदेश।6. कृष्ण सिंह, उम्र 21 वर्ष — निवासी जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश।7. शुभम सिंह, उम्र 23 वर्ष — निवासी जिला बस्ती, उत्तर प्रदेश।इसके अलावा पुलिस ने सदनलाल चौरसिया, निवासी संतकबीर नगर, उत्तर प्रदेश को इस मामले में फरार आरोपी के रूप में चिन्हित किया है।

NDPS और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्जअमरवाड़ा थाना पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 NDPS Act तथा धारा 25, 27 Arms Act के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। मामले का अपराध क्रमांक 580/26 बताया गया है।पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों, सप्लायर और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। इतनी बड़ी मात्रा में गांजा बरामद होने के बाद पुलिस की कार्रवाई को अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका: कार्रवाई में अमरवाड़ा थाना प्रभारी राजेन्द्र धुर्वे के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ साइबर सेल तथा थाना कुंडीपुरा की टीम का भी सहयोग रहा।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें