Home DHARMA 96 किलोमीटर की ऐतिहासिक कावड़ पदयात्रा: पचमढ़ी से नागद्वार और भूराभगत तक...

96 किलोमीटर की ऐतिहासिक कावड़ पदयात्रा: पचमढ़ी से नागद्वार और भूराभगत तक उमड़ा आस्था का सैलाब

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। नाग पंचमी के पावन अवसर पर 17 अगस्त 2026 को ग्राम नेर निवासी , हनुमान भक्त, के नेतृत्व में हर-हर महादेव श्री भूराभगत महाराज मित्र मंडल, नेर के तत्वावधान में ऐतिहासिक विशाल कावड़ एवं नागद्वार पदयात्रा निकाली गई।

श्रद्धालुओं ने करीब 29 घंटे में 96 किलोमीटर पैदल यात्रा पूरी कर पचमढ़ी से नागद्वार होते हुए चौरागढ़ स्थित भूराभगत भोलेनाथ मंदिर तक पहुंचकर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की।यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा सहित नौ नदियों का पवित्र जल लेकर नागद्वार और भूराभगत मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक किया। यात्रा का समापन विशाल भंडारे के साथ हुआ।जंगलों और दुर्गम रास्तों से गुजरी पदयात्रापचमढ़ी से शुरू हुई यह यात्रा घने जंगलों, हरियाली और दुर्गम रास्तों से होकर नागद्वार और चौरागढ़ तक पहुंची।

यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में “जय भूराभगत”, “हर-हर महादेव” और “जय श्रीराम” के जयकारे गूंजते रहे।आयोजकों के अनुसार मध्यप्रदेश सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु इस धार्मिक यात्रा में शामिल हुए। नागद्वार में नागदेव के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का दावाश्री जयकुमार नागवंशी ने नागद्वार एवं चौरागढ़ के पुजारियों से श्रद्धालुओं की संख्या के संबंध में जानकारी ली। आयोजकों के अनुसार, पुजारियों ने बताया कि लंबे समय बाद इस धार्मिक क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी देखने को मिली और करीब 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का दावा किया गया।

देशवासियों की सुख-शांति के लिए निकाली यात्रा जयकुमार नागवंशी ने बताया कि यह ऐतिहासिक कावड़ एवं नागद्वार पदयात्रा देशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना के उद्देश्य से निकाली गई थी। उन्होंने यात्रा के सफल आयोजन में सहयोग के लिए शासन-प्रशासन का आभार जताया।उन्होंने यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं, मित्र मंडल के सदस्यों और सहयोगियों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि धार्मिक आस्था और सेवा की यह परंपरा आगे भी निरंतर जारी रहनी चाहिए।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें