- भोपाल प्रवास के दौरान सांसद ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, खेल मंत्री कैलाश विश्वास सारंग से की मुलाकात
- सांसद ने भोपाल में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार से की मुलाक़ात
छिन्दवाड़ा। छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिलों के विकास को लेकर हमेषा ही प्रयत्नषील और कृत संकल्पित सांसद बंटी विवेक साहू लगातार विकास कार्यों को लेकर प्रयासरत है। सांसद के द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों का ही नतीजा है कि दोनों जिलों में स्वीकृत करोड़ों के विकास कार्यों स्वीकृत होकर प्रारंभ भी हो गए है। अपने दो वर्ष के कार्यकाल में ही सांसद बंटी विवेक साहू ने दोनों जिलों में करोड़ों रूपयें के विकास कार्य स्वीकृत कराकर प्रारंभ भी करा दिए है। सोमवार को भोपाल पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू ने सुबह से शाम तक लगातार प्रमुख विभागों के मंत्रियों से मुलाकात करते हुए छिन्दवाड़ा और पांढुर्ना के विकास को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा करते हुए उन्हें दोनों जिले के विकास कार्यों के लिए पत्र भी दिए है। सांसद के प्रयासों से अब जल्द ही जनपद पंचायत छिन्दवाड़ा की ग्राम पंचायत खापाकला में क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण कार्य शीघ्र हो सकेगा।
अपने भोपाल प्रवास के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने दोनों जिलों के विकास कार्यों को लेकर जहा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल,जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, खेल मंत्री कैलाश विश्वास सारंग से मुलाकात की है वहीं नवनियुक्त भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार से भी मुलाकात की है। इस दौरान मंत्रियों ने सांसद बंटी विवेक साहू को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया है। मुलाकात के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय झांझरी, नीरज भारद्वाज, राहुल वर्मा प्रमुख रूप से मौजूद थे।
- सांसद ने सामुदायिक भवनों के निर्माण की स्वीकृति का किया निवेदन
सांसद बंटी विवेक साहू ने भोपाल प्रवास के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल से मुलाकात करते हुए जहा उनसे छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की वही दोनों जिलों की सामुदायिक भवन विहिन पंचायतों में सामुदायिक भवनों की स्वीकृति का निवेदन करते हुए पत्र भी सौंपा है। इस दौरान उन्होंने बताया कि पिछले दिनों मध्यप्रदेश में सबसे अधिक सामुदायिक भवन छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में स्वीकृत किए जाने पर पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल का आभार भी व्यक्त किया है। सांसद श्री साहू ने पंचायत मंत्री श्री प्रहलाद से प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत दोनों जिलों में सड़कों के निर्माण के लिए पत्र सौंपते हुए प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों की स्वीकृति का निवेदन भी किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों की स्वीकृति के लिए गांवों की सूची भी पंचायत मंत्री श्री प्रहलाद को दी है।
सांसद बंटी विवेक साहू ने पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल को एक अन्य सौंपे गए पत्र के साथ 247 ग्राम पंचायतों की सूची भी सौंपी है। उन्होंने पंचायत मंत्री से निवेदन किया है कि इन ग्राम पंचायतों में कई सालों से सामुदायिक भवनों की मांग की जा रही है। जिस पर पंचायत मंत्री ने हर संभव सहयोग का आश्वासन सांसद श्री साहू को दिया है। सांसद श्री साहू ने मुलाकात के दौरान जनपद पंचायत छिन्दवाड़ा की ग्राम पंचायत खापाकला में क्षतिग्रस्त पुलिया के निर्माण कार्य की मांग भी पंचायत मंत्री के समक्ष रखी थी जिस पर उन्होंने तत्काल ही स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की।
- सांसद ने आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण की स्वीकृति का किया निवेदन
सांसद बंटी विवेक साहू ने भोपाल प्रवास के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया से मुलाकात करते हुए छिन्दवाड़ा व पांढुर्णा जिले में भवनविहिन आंगनवाड़ियों में शीघ्र अतिशीघ्र भवनों की स्वीकृति प्रदान किए जाने का निवेदन किया है। उन्होंने मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया को बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनवाड़ियों के भवन नहीं होने से वहां निवासरत ग्रामीणों और बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यदि यहा पर आंगनवाड़ी भवन स्वीकृत किए जाते है तो इसका सीधा लाभ ग्रामीणों को मिलेगा ही साथ ही आंगनवाड़ियों के माध्यम से संचालित होने वाली विभिन्न योजनाओं का सही क्रियान्वयन भी हो सकेगा। इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने सांसद बंटी विवेक साहू को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।
- सांसद ने जल संसाधन मंत्री से की मुलाकात
सांसद बंटी विवेक साहू ने भोपाल प्रवास के दौरान जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट से मुलाकात करते हुए छिन्दवाड़ा व पांढुर्णा जिले में स्वीकृत स्टॉप डेमों एवं नहरों की स्वीकृति पर आभार व्यक्त करते हुए दोनों जिलों में अन्य स्टॉप डेमों और नहरों की स्वीकृति का निवेदन भी किया है। उन्होंने मंत्री श्री सिलावट को बताया कि दोनों जिलों में कई ग्राम पंचायतों में नहरे कच्ची होने से जल का अपव्यय हो रहा है। जिससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है। सांसद श्री साहू ने मंत्री श्री सिलावट से कच्ची नहरों को पक्की करने की स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही कुछ स्टॉप डेमों की स्वीकृति का निवेदन भी किया है। इस दौरान जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सांसद बंटी विवेक साहू को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।
- सांसद ने खेल मंत्री से की मुलाकात
सांसद बंटी विवेक साहू ने भोपाल प्रवास के दौरान खेल एवं युवा कल्याण मंत्री कैलाश विश्वास सारंग से मुलाकात करते हुए छिन्दवाड़ा में खेल मैदानों की स्वीकृति पर आभार व्यक्त करते हुए दोनों जिलों में अन्य विकासखण्डों में भी खेल मैदान शीघ्र ही स्वीकृति का निवेदन भी किया है। उन्होंने मंत्री श्री सारंग को बताया कि दोनों जिलों के खिलाड़ी लगातार परिश्रम करते हुए विभिन्न खेलों में पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन कर रहे है। उन्हांेने मंत्री श्री सारंग से निवेदन किया है कि दोनों जिलों के विकासखण्डों में भी नये खेल मैदानों की सख्त जरूरत महसूस की जा रही है। विकासखण्डों में नये खेल मैदान बनने से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभाओं को निखारने के लिए स्थान मिल सकेगा। इस दौरान खेल एवं युवा कल्याण मंत्री कैलाश विश्वास सारंग ने सांसद बंटी विवेक साहू को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।
- सांसद ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष से भी की मुलाकात
सांसद बंटी विवेक साहू ने भोपाल में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार से भी मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। इस दौरान उन्होंने दोनों जिलों में भाजपा संगठन द्वारा संचालित गतिविधियों से अवगत कराते हुए संगठन स्तर पर सहयोग का निवेदन किया है। जिस पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने सांसद श्री साहू को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। सांसद श्री साहू ने भोपाल में स्थित भाजपा कार्यालय में पहुंचकर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने दोनों जिलों में पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी से भी अवगत कराया है। प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने सांसद बंटी विवेक साहू को पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।















