Home DHARMA ग्राम सिहोरा (मटका) की भव्य गदा पदयात्रा जाम सांवली पहुंचकर संपन्न, युवाओं...

ग्राम सिहोरा (मटका) की भव्य गदा पदयात्रा जाम सांवली पहुंचकर संपन्न, युवाओं ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। जिला के ग्राम सिहोरा (मटका) के युवाओं द्वारा आयोजित भव्य गदा पदयात्रा मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर, जाम सांवली पहुंचकर सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह धार्मिक यात्रा ग्रामवासियों की एकता, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की भावना का प्रतीक बनी।गदा पदयात्रा का शुभारंभ 9 अगस्त 2026 (रविवार) को सुबह 8:00 बजे ग्राम सिहोरा (मटका) से हुआ था।

तीन दिवसीय इस पावन यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।यात्रा जब सिमरिया हनुमान मंदिर पहुंची, तब श्रद्धालुओं ने भगवान श्री हनुमान जी से सभी युवाओं की यात्रा के मंगलमय एवं सफल होने की प्रार्थना की। पूरे मार्ग में ग्रामीणों और नगरवासियों द्वारा यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया, जिससे श्रद्धालुओं का उत्साह और बढ़ गया।

जय महाकाल समिति, सिहोरा (मटका) ने यात्रा के सफल आयोजन पर सभी ग्रामवासियों, श्रद्धालुओं तथा मार्ग में सहयोग और स्वागत करने वाले नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। समिति ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।समिति की ओर से अखलेश सूर्यवंशी, निरंजन रघुवंशी, संदीप चंद्रवंशी, विपिन गोस्वामी, प्रीतम गिरी, क्रैश चंद्रवंशी, संतोष चंद्रवंशी तथा जय महाकाल समिति के समस्त सदस्यों ने सभी सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें