Home CITY NEWS छिंदवाड़ा हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाओं सहित पांच गिरफ्तार

छिंदवाड़ा हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाओं सहित पांच गिरफ्तार

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।देहात थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को फंसाकर कथित रूप से ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह पहले लोगों को अपने जाल में फंसाता था और बाद में दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर उनसे मोटी रकम की मांग करता था।पुलिस के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर पीड़ितों को झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे ऐंठने का प्रयास करते थे। एक मामले में आरोपियों ने करीब 5 लाख रुपए की मांग की थी।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों तक पहुंचने के लिए कार्रवाई की।जांच के दौरान पुलिस को गिरोह से जुड़े लोगों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों और इसी तरह की अन्य वारदातों के बारे में जानकारी सामने आने की उम्मीद है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने अब तक कितने लोगों को अपना निशाना बनाया है और उनसे कितनी रकम वसूली गई।

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 09.08.2026 को फरियादी ने एक लिखित आवेदन, अनावेदक गण नुरूल हसन निवासी इकलहरा संदेश सोनी निवासी इकलहरा, तनवीर निवासी इकलहरा, सोनिका साहू निवासी परासिया, खुशबू निवासी चांदामेटा के द्वारा योजनाबध्द तरीके एक राय होकर आवेदक को चमन मोहल्ला गुरैया रोड मे स्थित तनवीर उल्ला के मकान के अन्दर मकान के कमरे मे ले जाकर कमरे मे बंद करके आवेदक के साथ मारपीट कर आवेदक को ब्लैकमेल कर षडयंत्र पूर्वक बलात्कार के केस में फसाने की धमकी उसके कपडे उतारकर उसका वीडियो बनाकर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डरा धमकाकर उससे 05 लाख रुपये की मांग करने संबंधी आवेदन पत्र पेश किया था।

जो फरियादी की रिपोर्ट पर थाना देहात पर अपराध क्रमांक 451/2026 धारा: 308(6), 61(2), 351(3), 126(2) BNS का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। जो मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी देहात निरी. गोविंद सिंह राजपूत द्वारा वरिष्ट अधिकारियों के मार्ग दर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई जो विवेचना के दौरान मुखबिर तंत्र की सहायता से प्रकरण में आरोपी नुरूल हसन पिता तजम्मुल हसन उम्र 35 साल निवासी इकलेहरा वार्ड नं. 04 मदरसा के पास चौकी बड़कुही थाना चांदामेटा जिला छिन्दवाड़ा, खुशबू खान पति रहील खान उम्र 41 वर्ष निवासी बंधा मोहल्ला परासिया थाना परासिया जिला छिन्दवाड़ा, तनवीर उल्ला मुसलमान पिता तस्कीर उल्ला उम्र 45 साल निवासी इकलेहरा वार्ड नं. 04 चौकी बड़कुही थाना चांदामेटा जिला छिन्दवाड़ा, सोनिका साहू पिता राजेन्द्र साहू उम्र 36 साल निवासी वार्ड नं. 11 चौकी महोल्ला परासिया एवं संदेश सोनी पिता स्व. महेश सोनी उम्र 40 साल निवासी वार्ड नं. 04 चौकी बड़कुही थाना चांदामेटा जिला छिन्दवाड़ा को अभिरक्षा में लेकर कडाई से पूछताछ की गई जो आरोपी गणों द्वारा फरियादी के साथ योजना बनाकर उसके साथ मारपीट कर उसके कपडे उताकर उसका अश्लील वीडियो बनाकर वीडियो वायरल कर बालात्कार के झूठे केस में फसाने की धमकी देकर 05 लाख रूपये की मांग करना स्वीकार करने पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायालय पेश किया जा रहा है, गिरफ्तारशुदा आरोपियों में से तनवीर उल्ला एवं नरूल हसन के मारपीट, धोखाधड़ी, जुआ संबंधित अपराध दर्ज है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम (1) नुरूल हसन पिता तजम्मुल हसन उम्र 35 साल निवासी इकलेहरा वार्ड नं. 04 मदरसा के पास चौकीबड़कुही थाना चांदामेटा जिला छिन्दवाड़ा(2) खुशबू खान पति रहील खान उम्र 41 वर्ष निवासी बंधा मोहल्ला परासिया थाना परासिया जिला छिन्दवाड़ा(3) तनवीर उल्ला मुसलमान पिता तस्कीर उल्ला उम्र 45 साल निवासी इकलेहरा वार्ड नं. 04 चौकी बड़कुही थाना चांदामेटा(4) सोनिका साहू पिता राजेन्द्र साहू उम्र 36 साल निवासी वार्ड नं. 11 चौकी महोल्ला परासिया जिला छिन्दवाड़ा(5) संदेश सोनी पिता स्व. महेश सोनी उम्र 40 साल निवासी वार्ड नं. 04 चौकी बड़कुही थाना चांदामेटा जिला छिन्दवाड़ा

जप्तशुदा मसरूका (1) घटना में प्रयुक्त 05 मोबाईल कीमति करीबन 1,50,000 रूपये (2) घटना में प्रयुक्त कार क्र. MP28CA9304कीमति करीबन 1,75,000 रूपये। कुल जप्तशुदा मसरूका कीमति करीबन 3,25,000 रूपये ।

महत्वपूर्ण भूमिकाः निरी. गोविंद सिंह राजपूत, उनि. करिश्मा चौधरी, सउनि. संदीप सिंह राजपूत, सउनि. राजेश रघुवंशी, आर. 275 सूरजमीन आर. 148 शेरसिंह रघुवंशी, आर. 779 सौरभ सिंह बघेल, आर. 667 तरूण परतेती, आर. 836 उमेश उइके, कुण्डीपुरा के प्ररन् र जीवन रघुवंशी, सायबर सेल से प्रआर 811 नितिन, आर, 842 आदित्य की विशेष भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक महत्व द्वारा टीम को पुरस्कृत की जाने की घोषणा की गई है।सहयोगी जनतासक्रिय पुलिस

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें