Home CITY NEWS राह चलते हार्ट अटैक से पार्षद एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के...

राह चलते हार्ट अटैक से पार्षद एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष की मौत सीसीटीवी में कैद हुई घटना

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा ।शहर के वार्ड क्रमांक 47 प्रियदर्शनी कॉलोनी वार्ड के पार्षद लोकेश डेहरिया की आज अपने ही वार्ड में भ्रमण करते समय रास्ता चलते हार्ट अटैक आ जाने से मौत हो गई ।

46 वर्ष के लोकेश डेहरिया नगर निगम छिंदवाड़ा में भाजपा से पार्षद थे एवं भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष भी थे। और घटना के समय अपने ही वार्ड में सिद्धिविनायक रेसीडेंसी के सामने रास्ते में पैदल चल रहे थे । पार्षद को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया परंतु डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा पाए ।

पूरी घटना एक सीसीटीवी में कैद हुई जिसमें दिखाई दे रहा है कि वह किस तरह से अचानक अटैक आने के बाद जमीन पर गिर पड़े । उनके परिवार में दो बच्चे एवं पत्नी है क्षेत्र में शोक का माहौल है

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें