Home CRIME छिंदवाड़ा: हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट, पुलिस ने शुरू की...

छिंदवाड़ा: हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट, पुलिस ने शुरू की गहन जांच

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। जिले के चौरई क्षेत्र में एक 32 वर्षीय विवाहिता ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले महिला ने अपने हाथ और पैरों पर मेहंदी से सुसाइड नोट लिखा, जिसे पुलिस मामले का महत्वपूर्ण साक्ष्य मानकर जांच कर रही है। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार, महिला ने अपने हाथ-पैरों पर लिखे संदेश में अपने जीवन की पीड़ा और परिस्थितियों का उल्लेख किया था। चौरई टीआई मोहन मर्सकोले ने बताया कि चन्हियाखुर्द निवासी 32 वर्षीय प्रीति पति लखन वर्मा ने शुक्रवार को जहर का सेवन कर लिया था।पुलिस ने साक्ष्य सुरक्षित रखने के लिए मेहंदी से लिखे संदेशों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई है, ताकि जांच में उनका उपयोग किया जा सके।

परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे निजी अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसकी शादी करीब 13 वर्ष पहले हुई थी और कुछ समय पूर्व बेटे की मृत्यु के बाद वह गहरे सदमे में थी। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा गया संदेश महत्वपूर्ण साक्ष्य है और इसकी बारीकी से जांच की जाएगी। मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें