–इंदौर व भोपाल से नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त करेंगे छिन्दवाड़ा-पांढुर्ना जिले के विद्यार्थी
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा:– मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ की एक और सार्थक पहल युवाओं को उच्च शिक्षा हासिल करने में मील का पथर साबित होगी। नेताद्वय ने छिन्दवाड़ा-पांढुर्ना जिले के विद्यार्थियों को एक बार फिर नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त करने की बड़ी सौगात दी है। इंदौर व भोपाल जैसे महानगरों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से दोनों ही जिले के छात्र-छात्राएं पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। जिला एनएसयूआई अध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी ने बताया कि नेताद्वय द्वारा जिले के युवाओं को लगातार नि:शुल्क उच्च शिक्षा, जेईई मेंस, नीट की नि:शुल्क कोचिंग के अलावा विभिन्न शासकीय प्रतियोगी परीक्षाओं तैयारी कॅरियर फर्स्ट के माध्यम से कराई जाती रही हैं। युवाओं के लिए विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कम्पनियों में रोजगार के अवसर भी सतत रूप से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अनेक कम्पनियों के द्वारा साक्षात्कार का आयोजन कर छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिले के युवाओं को स्थानीय स्तर से लेकर देश व विदेशों में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं। इस वर्ष जिले के जरूरतमंद एवं होनहार युवाओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों में नि:शुल्क उच्च शिक्षा प्रदान की जावेगी। पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी सादे कागज पर राजीव भवन में आवेदन कर सकते हैं।
यह होगी योग्यता:- स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों का 12 वीं कक्षा में 60 प्रतिशत एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में के लिए स्नातक 60 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। इन विषयों में मिलेगा प्रवेश:- एमसीए, बीबीए, एमबीबीए, बीटेक, बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए,एलएलबी, बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स, एमए जर्नलिज्म, परफार्मिंग आर्ट्स, साइंस आदि विषयों में प्रवेश प्राप्त होगा। –
———————————————–
भाजपा ने हमेशा ही छिन्दवाड़ा के साथ सौतेला व्यवहार किया:- भाजपा ने हमेशा ही छिन्दवाड़ा के साथ सौतेला व्यवहार किया है। कमलनाथ व नकुलनाथ ने वर्ष 2018 में सरकार बनने पर छिन्दवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल कॉलेज साइंस में कार्डियक सेंटर एवं सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल स्वीकृत किया गया था। इसके लिये रुपये 1455 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति दी एवं वर्ष 2019-20 में निर्माण कार्य प्रारंभ कराया। भाजपा सरकार ने काम बंद करा दिया और अक्टूबर 2021 में राशि घटाकर 665 कर दिया। 1455 करोड़ रुपये के मेडिकल कॉलेज को 768 करोड़ रुपये कर दिया अर्थात छिन्दवाड़ा की जनता को मिलने वाले लाभ को आधा कर दिया।
कृषि महाविद्यालय छिंदवाड़ा के लिए 104. 54 करोड रुपए एवं उद्यानिकी महाविद्यालय छिंदवाड़ा के लिए 101.09 करोड रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी हुई थी। दोनों महाविद्यालय के भवन निर्माण हेतु 199 करोड़ रुपयों की संयुक्त निविदा जारी की गई थी। वर्ष 2020 में पीआईयू पीडब्ल्यूडी द्वारा उक्त निविदा अनुमोदन के लिए लोक निर्माण विभाग राज्य शासन को प्रेषित की गई थी। भाजपा सरकार ने छिंदवाड़ा के कृषि महाविद्यालय उद्यानिकी महाविद्यालय का काम शुरू नहीं कराया और ना ही राशि जारी की और जो टेंडर किए गए थे उन्हें भी समाप्त कर दिया। कांग्रेस सरकार द्वारा 1 लाख से अधिक विद्यार्थियों का भला करने के लिए छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय के निर्माण विकास के लिए 486.45 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की]विश्वविद्यालय का काम प्रारंभ नहीं किया। कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2019 में छिन्दवाड़ा मुख्यालय पर मॉडल स्कूल स्थापित करने की स्वीकृति दी थी।
मॉडल स्कूल, कैलाश नगर, छिन्दवाड़ा में निर्माण कार्य के लिये माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल से 4.5 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई थी। मॉडल स्कूल का निर्माण कार्य बंद पड़ा है। मुख्यमंत्री ग्राम सरोवर योजना अंतर्गत वर्ष 2019-20 में 54 सरोवर/तालाब लगभग 60 करोड़ रुपये के स्वीकृत किये थे। भाजपा सरकार ने छिन्दवाड़ा जिले के 18 तालाब निरस्त कर दिये। सरोवरों/तालाबों के निर्माण कार्य पिछले 2.5 वर्ष में पूरे नहीं हो पाये हैं, क्योंकि भाजपा सरकार ने नया तालाब तो छिन्दवाड़ा को दिया नहीं जो मिले थे वो भी छीन लिये और जो बचे हैं उनका पूरा नहीं करा रहे हैं।
पेयजल हेतु सर्वप्रथम कन्हरगांव सिंचाई परियोजना को बहुउद्देशीय योजना में परिवर्तित कर नगर के नागरिकों के लिये शुद्ध व पर्याप्त पेयजल प्रदाय हेतु पुख्ता इंतजाम किये गये। पानी के टेंकर जिनकी क्षमता 5200 लीटर है। नगर पालिक निगम छिन्दवाड़ा के साथ ही जिले की नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों को बड़ी मात्रा में वितरित किए हैं। नगर में अंडर ग्राउंड नलजल पाइप लाइन का विस्तार, भरतादेव में वाटर फिल्टर प्लांट की स्थापना। धरमटेकड़ी पर नवीन व आधुनिक वाटर फिल्टर प्लांट की स्थापना एवं माचागोरा जलाशय से छिन्दवाड़ा तक पेयजल हेतु पाइप लाइन का विस्तार।
भाजपा शासित नगर पालिका छिन्दवाड़ा को कमलनाथ ने जल आर्वधन योजना के तहत 58 करोड़ रुपए की राशि दी थी, उस राशि का कहां और क्या उपयोग हुआ आज तक पता नहीं चला। माननीय कमलनाथ जी के आज भी पेयजल संकट से जिले के उबारने के लिए सतत प्रयास जारी है। देश के प्रतिष्ठित 6 उद्योगपतियों को माननीय कमलनाथ जी ने पत्र लिखकर पेयजल टैंकर की मांग की है, जल्द ही टैंकर प्राप्त होंगे जिससे पेयजल समस्या दूर होगी। आयोजित पत्रकार वार्ता को गंगाप्रसाद तिवारी, गोविंद राय, सुरेश कपाले, गुरूचरण खरे, मनीष पांडे, धर्मेन्द्र सोनू मागो व नितिन उपाध्याय ने सम्बोधित किया।
—————————————————————————————–















