Home CITY NEWS जुन्नारदेव पुलिस नेआम नागरिकों को साइबर क्लिक 2.0 रथ के माध्यम से...

जुन्नारदेव पुलिस नेआम नागरिकों को साइबर क्लिक 2.0 रथ के माध्यम से किया जागरूक

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।आज दिनाँक 30/06/26 को पुलिस मुख्यालय भोपाल के दिशा निर्देशानुसार चलाये जा रहे *साइबर सैफ क्लिक 2.0 अभियान* के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार थाना प्रभारी निरीक्षक जे मसराम, उपनिरीक्षक मुकेश डोंगरे, आरक्षक नीलेश पाल, योगेश जांगले, संस्कार बघेल, महिला आरक्षक निधि बघेल, पूर्णिमा वर्मा एवम अन्य स्टाफ के द्वारा बाजार चौक के व्यस्ततम क्षेत्र मे जिले से आए साइबर सैफ रथ के माध्यम से जनता को समझाया गया कि “डिजिटल दुनिया जितनी तेजी से लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन रही है, साइबर अपराधी भी उतनी ही तेजी से नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। कभी घर बैठे हजारों रुपये कमाने का झांसा, कभी ऑनलाइन गेम में फ्री डायमंड और रिवॉर्ड का लालच तो कभी निवेश पर पैसे दोगुने करने का वादा. इन सबके पीछे साइबर अपराधियों का संगठित नेटवर्क सक्रिय है। बढ़ते साइबर अपराधों के बीच मध्यप्रदेश पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए ‘सेफ क्लिक 2.0’ साइबर सुरक्षा अभियान शूरू किया है।

अभियान के तहत जारी पोस्टरों में आम नागरिकों, अभिभावकों और युवाओं को अलग-अलग तरह के साइबर फ्रॉड से बचने के व्यवहारिक उपाय बताए गए हैं।साफ संदेश दिया गया है कि “सावधानी ही सुरक्षा है।” पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक, ऐप या निवेश योजना पर भरोसा करने से पहले उसकी पूर जांच करें। यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो तत्काल *1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें और cyber crime.gov.in* पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि को सुरक्षित वापिस कराया जा सके.इस दौरान लगभग 100 लोगों की उपस्थिति रही जिसमें शहर के गणमान्य नागरिक, युवा एवम वरिष्ठ पत्रकार गण एवं अन्य लोग शामिल रहे।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें