Home CITY NEWS हर्रई के सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य पर मनमानी के आरोप, संलग्न शिक्षकों...

हर्रई के सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य पर मनमानी के आरोप, संलग्न शिक्षकों को लेकर उठे सवाल

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस हर्रई। विकासखंड हर्रई स्थित सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य प्रकाश कालम्बे पर कर्मचारियों ने मनमानी और शासन के आदेशों की अवहेलना करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर सीएम हेल्पलाइन 181 में भी शिकायत दर्ज कराई गई है।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि शासन के निर्देशानुसार संलग्निकरण समाप्त करने के आदेश जारी होने के बाद 30 अप्रैल 2026 को प्राचार्य प्रकाश कालम्बे द्वारा शिक्षक राधू साहू, सीमा राजपूत एवं श्वेता शर्मा को उनकी मूल संस्थाओं के लिए कार्यमुक्त किए जाने का आदेश जारी किया गया था। आरोप है कि यह कार्रवाई केवल औपचारिकता निभाने और शासन को गुमराह करने के उद्देश्य से की गई। और सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत को बंद करने की कोशिश की गई।

शिकायत के अनुसार, शिक्षक राधू साहू को 16 जून 2026 को पुनः कार्यमुक्त किए जाने का आदेश जारी किया गया, जिससे प्रशासनिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया गया है कि राधू साहू की मूल पदस्थापना प्राथमिक शाला मोहनीघाट में है, लेकिन कार्यमुक्त किए जाने के बावजूद वे अब तक अपनी मूल संस्था में उपस्थित नहीं हुए हैं।

स्थानीय सूत्रों का दावा है कि संबंधित विद्यालय में शिक्षक की अनुपस्थिति के कारण शाला संचालन प्रभावित हो रहा है। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि विद्यालय कई बार बंद पाया गया, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि सांदीपनि विद्यालय में पहले से पर्याप्त संख्या में कर्मचारी पदस्थ हैं, इसके बावजूद संलग्निकरण और कार्यमुक्ति की प्रक्रिया को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि प्राचार्य के कार्यकाल में कर्मचारियों के बीच असंतोष, भय और असुरक्षा का माहौल निर्मित हुआ है।

कर्मचारियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा प्राचार्य प्रकाश कालम्बे को विकासखंड से हटाने की मांग की है। वहीं, मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें