Home CITY NEWS पीपला बस स्टैंड की शराब दुकान हटाने हेतु ग्यारह दिनों से धरना...

पीपला बस स्टैंड की शराब दुकान हटाने हेतु ग्यारह दिनों से धरना जारी

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

धरने के दसवे दिन सत्यपाल महाराज के शिष्य श्री तुषार सूर्यवंशी ने दिया ऊर्जावान प्रबोधन

सतपुड़ा एक्सप्रेस पांढुर्णा :- पांढुर्णा जिले के पिपला नारायनवार में नगर के बस स्टैंड में संचालित हो रही शासकीय शराब दुकान को अन्यत्र मुख्य बस स्टैंड परिसर से आबादी क्षेत्र के बाहर किसी दूसरी जगह पर विस्थापित करने हेतु जारी धरना आंदोलन कार्यक्रम को आज 11 दिन हो चुके है। प्रतिदिन पीपला नारायणवार शराब दुकान के सामने चल रहे धरना आंदोलन में भजन कीर्तन आदि का आयोजन स्थानीय नागरिकों को कांग्रेस से नेताओं द्वारा विधायक विजय चौर के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस धरना आंदोलन जो में प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं , वहीं हजारों की संख्या में लोग इस धरना आंदोलन में वक्ताओं को सुनने और अपना नैतिक समर्थन देने के लिए जुट रहे हैं। इसके पहले मोहगांव सहित पांढुरना जिला मुख्यालय सहित मारूड, बड चिचोली जैसी कई दुकाने जन भावनाओं के अनुरूप बस स्टैंड और बस्ती के रिहायशी इलाकों से विस्थापन करके के बाहर जा चुकी है। लेकिन पिपला का मामला ठेकेदार और आपसी दलगत राजनीति में कहीं उलझ सा गया है।

आंदोलन के दौरान चक्का जाम के बाद विधायक सहित 17 कांग्रेसियों पर मामला दर्ज करने से यह आंदोलन और तेज हो चुका है। वही सौसर विधायक विजय चौरे और स्थानीय पिपल के नागरिक भी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और बस स्टैंड परिसर से शराब दुकान हटाने के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं।रविवार शाम को पीपला नारायणवार में शासकीय शराब दुकान बस स्टैंड के सामने बड़ा प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में प्रसिद्ध कीर्तनकार व सामाजिक कुरीतियों पर अपने व्यंगात्मक प्रवचनों के लिए मशहूर श्री सत्यपाल महाराज जी के शिष्य सप्तखंजीरी वादक एवं राष्ट्रीय युवा प्रबोधनकार तुषार सूर्यवंशी द्वारा प्रबोधन कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसे सुनने हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी जूते। हालात यह रही कि मुख्य मार्ग पर जनता को सम्हालने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।

बुराई के खिलाफ लढोगे तो जमाना याद रखेगाउपस्थित जनों में इस प्रबोधन ने नई ऊर्जा का संचार कर दिया, व्यंग्यात्मक शैली में शराब दुकान के बारे में लोगो के संघर्ष को प्रेरणा दायक बताया। अपने संबोधन में युवा प्रबोधनकार श्री तुषार सूर्यवंशी ने कहा की बुराई कितनी भी बड़ी हो उसके खिलाफ लड़ने के लिए नियत और हिम्मत चाहिए। बस स्टैंड शराब दुकान हटाने जैसे पुनीत कार्य के लिए जो आप इतनी बड़ी संख्या में 10 दिनों से आंदोलन कर रहे हो यह बहुत बड़ी बात है, इस सामाजिक बुराई के खिलाफ आपकी इस लड़ाई और संघर्ष सदैव को जमाना सम्मान से याद करेगा। उन्होंने आगे कहा कि शराब जैसी बुराई को बस स्टैंड और बस्ती के बाहर ही होना चाहिए क्योंकि इसे देखकर महिलाएं और बच्चों पर दुष्परिणाम पड़ता है। कई बार बेटी और बहूओ को जिल्लत का भी सामना करना पड़ता है।

प्रबोधन के समापन अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए सौसर विधायक विजय चौरे ने कहा कि जब तक यह बस स्टैंड की शराब दुकान हटाई नही जाती हमारा संघर्ष अनवरत जारी रहेगा। जब पिपला की जनता की भावनाएं बस स्टैंड परिसर में शासकीय शराब दुकान संचालित नहीं होने देने की है, तो मध्य प्रदेश की सरकार और पांढुर्णा जिला प्रशासन को उनकी जन भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। इस शराब दुकान को त्वरित पीपला बस स्टैंड से आबादी क्षेत्र के बाहर स्थानांतरित करना चाहिए। हमारा उद्देश्य राजनीतिक नहीं है, हम तो जनवरी माह से बाहरी ठेकेदार के समय से इस शराब दुकान को विस्थापित करने की मांग ज्ञापन और एक दूसरे धरने के माध्यम से कर चुके हैं।

नए सत्र में अप्रैल माह से पांढुर्ना के स्थानीय शराब ठेकेदार द्वारा इस दुकान का ठेका लिया गया है, तो उनकी भी नैतिक जिम्मेदारी है कि वह जिले के होने के नाते क्षेत्रीय जनता की भावनाओं का सम्मान करें और त्वरित इस दुकान को पीपला बस स्टैंड और रिहायशी इलाके के बाहर स्थानांतरित करें।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें