*** थाना सौंसर पुलिस द्वारा हत्या का खुलासा ***
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा- दिनांक 24.05.2026 को थाना सौंसर, जिला पांढुर्णा क्षेत्रांतर्गत सूचनाकर्ता राहुल डवरे निवासी सावली द्वारा सूचना दी गई कि सुनन्दा धुर्वे की झोपड़ी में एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। मृतक की जीभ दोनों दांतों के बीच दबी हुई थी तथा नाक एवं मुंह से हल्का रक्तस्राव हो रहा था। उसके गले पर दबाव के निशान दिखाई दे रहे थे। पूछताछ करने पर सुनन्दा धुर्वे ने मृतक का नाम आकाश परमार निवासी गुजरात बताया। सूचना पर थाना सौंसर में मर्ग क्रमांक 31/26 कायम कर जांच प्रारंभ की गई।
जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक आकाश परमार एवं सुनन्दा धुर्वे के बीच प्रेम संबंध थे। मृतक द्वारा सुनन्दा पर अपने साथ कोदराम (गुजरात) चलने का लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर सुनन्दा धुर्वे ने अपने गले में डला दुपट्टा निकालकर आकाश परमार के गले में कस दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। प्रथम दृष्टया आरोपीया का कृत्य धारा 103 (1) बी.एन.एस. 2023 के अंतर्गत पाए जाने पर थाना सौंसर में अपराध क्रमांक 219/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान की गयी कार्यवाही घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक पांढुरना प्रकाश परिहार द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सौंसर प्रियंका पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सौंसर निरीक्षक रुपलाल उईके के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल ग्राम सांवली स्थित जामसांवली मंदिर परिसर के समीप झोपड़ी से साक्ष्य संकलित किए तथा आरोपीया सुनन्दा धुर्वे से गहन पूछताछ की। लगातार पूछताछ के दौरान आरोपीया ने अपना जुर्म स्वीकार किया। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि दिनांक 24.05.2026 को दोपहर लगभग 03 से 04 बजे के बीच आकाश परमार सुनन्दा की झोपड़ी में आया तथा उसे अपने साथ गुजरात चलने के लिए कहने लगा।
सुनन्दा द्वारा मना करने पर मृतक जिद करने लगा, जिससे गुस्से में आकर सुनन्दा ने पहले उसे थप्पड़ मारा और बाद में अपने गले में डला दुपट्टा निकालकर उसके गले में कस दिया। दुपट्टे से गला घोंटने के कारण आकाश परमार की मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा तत्परता एवं प्रभावी अनुसंधान के चलते आरोपीया सुनन्दा धुर्वे को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
जप्ती माल -1. रक्त रंजीत कम्बल2. मृतक का मोबाईल एवं चप्पल3. हत्या में प्रयुक्त दुपट्टागिरफ्तार आरोपीया सुनन्दा धुर्वे पिता ढीमरा धुर्वे उम्र 21 साल निवासी झिरपानी काराघाट कामठी थाना लावाघोघरी जिला छिंदवाडा हाल रामराव डवरे का खेत की झोपड़ी जामसांवली मंदिर परिसर
पुलिस टीम थाना प्रभारी सौंसर निरी, रुपलाल उईके, उप.निरी. राजेश कर्वेती, उनि प्रहलाद बैरागी, सउनि. रंजीत राजपुत, आर. 473 मनीष टेमरे, आर. 251 राधेश्याम, आर, 964 रवि टेकाम, आर. 1511 राजेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।















