Home CITY NEWS छिंदवाड़ा में IDA का सफल CDE प्रोग्राम आयोजित

छिंदवाड़ा में IDA का सफल CDE प्रोग्राम आयोजित

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA) छिंदवाड़ा शाखा द्वारा होटल देव इंटरनेशनल, छिंदवाड़ा में एक सफल सतत दंत शिक्षा कार्यक्रम (CDE Program) का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉ. राहुल चतुर्वेदी रहे, जिन्होंने आधुनिक दंत चिकित्सा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में जिले के अनेक दंत चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा नवीन तकनीकों एवं उपचार पद्धतियों की जानकारी प्राप्त की।

डॉ. राहुल चतुर्वेदी के व्याख्यान को सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा अत्यंत सराहा गया।इस अवसर पर IDA के स्टेट वाइस प्रेसिडेंट डॉ. योगेश पाल, प्रेसिडेंट डॉ. सुकांत श्रीवास्तव, सेक्रेटरी डॉ. दीप सूर्यवंशी एवं ट्रेजरर डॉ. शशांक साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान “Most Active Member Award” से डॉ. हरिशंकर सोनी एवं डॉ. अनुष्का तिवारी को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का आयोजन IDA छिंदवाड़ा शाखा के तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

आयोजन को सफल बनाने में शाखा के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में सचिव डॉ. दीप सूर्यवंशी द्वारा सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें