Home CITY NEWS राज्यपाल मंगूभाई पटेल 21 मई को सौसर के आमला में विशेष स्वास्थ्य...

राज्यपाल मंगूभाई पटेल 21 मई को सौसर के आमला में विशेष स्वास्थ्य शिविर में होंगे शामिल

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस सौसर।मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल आगामी 21 मई गुरुवार को पांढुर्णा जिले के सौसर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आमला के प्रवास पर रहेंगे। नए जिले के गठन के बाद राज्यपाल का यह पहला महत्वपूर्ण दौरा माना जा रहा है, जिसे लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्यपाल आमला में आयोजित सिकलसेल एनीमिया एवं एनसीडी (गैर-संचारी रोग) जांच हेतु लगाए जा रहे विशाल स्वास्थ्य शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण कर डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी लेंगे।इसके साथ ही राज्यपाल केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद करेंगे तथा योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन का फीडबैक भी प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम को ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता और जनसेवा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक राज्यपाल का गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे आमला पहुंचने का संभावित कार्यक्रम है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी विस्तृत प्रोटोकॉल जारी नहीं किया गया है, लेकिन उनके आगमन की सूचना मिलते ही प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, हेलीपैड निर्माण, यातायात प्रबंधन तथा अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।इसी क्रम में सोमवार को सौसर में प्रशासनिक अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के बाद कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक श्री परिहार, जिला भाजपा अध्यक्ष संदीप मोहोड, एसडीएम प्रियांक मिश्रा सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 29 जनवरी को भी राज्यपाल का सौसर दौरा प्रस्तावित था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से वह कार्यक्रम स्थगित हो गया था। अब 21 मई को प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन और क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें